GAIL Q1 Result। मुनाफा तिमाही आधार पर 8.6% बढ़कर 2,915 करोड़ रुपए रहा, आय 39.3% बढ़ी

30 जून 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में गेल का मुनाफा 8.6 फीसदी बढ़कर 2,915 करोड़ रुपये पर रहा है

अपडेटेड Aug 04, 2022 पर 4:56 PM
तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में कंपनी की एबिटडा मार्जिन 13.7 फीसदी से घटकर 11.6 फीसदी पर रही है।

सरकारी गैस कंपनी गेल इंडिया ने 4 अगस्त को जून तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। जिसके मुताबिक 30 जून 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में गेल का मुनाफा 8.6 फीसदी बढ़कर 2,915 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में 2,683 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 2,123 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

30 जून 2022 को खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी की आय 39.3 फीसदी बढ़कर 37,562 करोड़ रुपये पर रही है जो कि वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में 26,961.6 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 29,526 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

Dabur India Q1 Result | मुनाफे में तिमाही आधार पर 50% की बढ़ोतरी, आय 12% बढ़ी


30 जून 2022 को खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी का एबिटडा 3,714.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,366 करोड़ रुपये पर रही है जो कि तिमाही दर तिमाही आधार पर 39.3 फीसदी की बढ़त दर्शाता है। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 3,175 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में कंपनी की एबिटडा मार्जिन 13.7 फीसदी से घटकर 11.6 फीसदी पर रही है। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 10.8 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

गेल इंडिया का शेयर आज एनएसई पर 0.70 रुपये यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 140.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।