Godrej Consumer Products Q1 Result | मुनाफा 17% घटकर 345 करोड़ रुपए रहा , आय में दिखी बढ़त

साल -दर -साल आधार पर पहली तिमाही में कंपनी की एबिटडा मार्जिन 20.7 फीसदी से घटकर 16.7 फीसदी पर रही है

अपडेटेड Aug 03, 2022 पर 4:42 PM
30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में कंपनी की आय 8 फीसदी की बढ़त के साथ 3,125 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2,894.5 करोड़ रुपये पर रही थी।

Godrej Consumer Products ने आज यानी 03 अगस्त को अपने पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। 30 जून 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 16.6 फीसदी घटकर 345.1 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 413.7 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में पहली तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 365 करोड़ रुपये पर रहना का अनुमान किया गया था।

30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में कंपनी की आय 8 फीसदी की बढ़त के साथ 3,125 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2,894.5 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 3,125 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

Godrej Properties के शेयर नतीजों के बाद टूटे, सीएलएसए ने भी घटाया टारगेट


30 जून 2022 को खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी का एबिटडा 600 करोड़ रुपये से घटकर 521 करोड़ रुपये पर रही है जो कि सालाना आधार पर 13.2 फीसदी की गिरावट दर्शाता है। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 535 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

साल -दर -साल आधार पर पहली तिमाही में कंपनी की एबिटडा मार्जिन 20.7 फीसदी से घटकर 16.7 फीसदी पर रही है।

30 जून 2022 को खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी की घरेलू ब्रांडेड वॉल्यूम 6 फीसदी घटी है जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 4-5 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

आज की इस शेयर की चाल पर नजर डालें तो एनएसई पर यह शेयर 2.95 रुपये यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 861.85 रुपये पर बंद हुआ।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।