Godrej Properties के शेयर नतीजों के बाद टूटे, सीएलएसए ने भी घटाया टारगेट

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि लो कलेक्शन और खर्च में बढ़त के चलते कंपनी के कैश फ्लो पर निगेटिव असर पड़ रहा है

अपडेटेड Aug 03, 2022 पर 2:49 PM
सीएलएसए ने इस स्टॉक पर underperform रेटिंग बनाए रखते हुए इसके टारगेट को घटाकर 1523 रुपये कर दिया है।

Godrej Properties के शेयर आज इंट्राडे में 3 फीसदी तक टूटे है। बता दें कि कल कंपनी ने अपनी पहली तिमाही के नतीजे पेश किए थे। नतीजों के बाद आज इस स्टॉक की पिटाई होती दिखी है ।

मुंबई स्थिति रियल एस्टेट कंपनी Godrej Properties ने सूचित किया है कि 30 जून 2022 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड प्रॉफिट में सालाना आधार पर 154 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 43.3 करोड़ रुपये पर रही है। कंपनी के मुनाफे में पिछले साल के लो बेस के कारण प्रतिशत में इतनी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। गौरतलब है कि पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही में देश कोरोना की दूसरी लहर के दौर से गूजर रहा था।

30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 184 फीसदी की बढ़त के साथ 244.67 करोड़ रुपये पर रही है। तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी के नतीजे काफी कमजोर रहे है। तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 83 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।


30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी की कोर प्रॉफिट सालाना आधार पर 41 फीसदी की बढ़त के साथ 116 करोड़ रुपये पर रही है लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 71 फीसदी की गिरावट देखने को मिला है।

बता दें कि मोहित मल्होत्रा ने गोदरेज प्रॉपर्टीज के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा 31 जुलाई को दिया था। वहीं गोदरेज प्रॉपर्टीज की तरफ से मंगलवार 2 अगस्त को जारी एक बयान में कहा गया है गौरव पांडे अब कंपनी के नए प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। गौरव पांडे वर्तमान में नॉर्थ जोन के सीईओ हैं।

RIL, ONGC और Indian Oil में आज आई गिरावट, विंडफॉल टैक्स रिवीजन पर टिकीं बाजार की नजर

ग्लोबल रिसर्च फर्म सीएलएसए ने इस स्टॉक पर underperform रेटिंग बनाए रखते हुए इसके टारगेट को घटाकर 1523 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि लो कलेक्शन और खर्च में बढ़त के चलते कंपनी के कैश फ्लो पर निगेटिव असर पड़ रहा है। आगे कंपनी के मार्जिन पर दबाव देखने को मिल सकता है। जिसको देखकर इसके टारगेट में कटौती की गई है।

इसी तरह मॉर्गन स्टेनली ने इस स्टॉक को अंडरवेट रेटिंग देते हुए इसके लिए 1,487 रुपये का टारगेट दिया है। मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि नए लॉन्च और प्रोजेक्टों का अधिग्रहण कंपनी के लिए अहम थीम है। इन पर कंपनी को बड़ा निवेश करना होगा। जिससे आगे कंपनी के मुनाफे और मार्जिन पर दबाव बढ़ सकता है।

वहीं BofA Securities ने इस स्टॉक पर न्यूट्रल कॉल देते हुए इसके लिए1,650 रुपये का लक्ष्य दिया है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।