Godrej Consumer Q4 Result| मुनाफा मामूली गिरावट के साथ 363.24 करोड़ रुपये पर आया, आय में दिखी 6.1% की बढ़त

चौथी तिमाही में Godrej Consumer की आय 6.1 फीसदी की बढ़त के साथ 2,915.82 करोड़ रुपये पर रही है। जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,747.3 करोड़ रुपये पर रही थी

अपडेटेड May 19, 2022 पर 4:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
19 मई के कारोबार में Godrej Consumer का शेयर एनएसई पर 34.80 रुपये यानी 4.19 फीसदी की गिरावट के साथ 795.60 के स्तर पर बंद हुआ है।

Godrej Consumer Q4 Result| देश की दिग्गज एफएमसीजी कंपनी Godrej Consumer ने 31 मार्च 2022 को खत्म हुए वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। जिसके मुताबिक इस अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटड मुनाफा 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ 363.24 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 365.8 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 384 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

चौथी तिमाही में Godrej Consumer की आय 6.1 फीसदी की बढ़त के साथ 2,915.82 करोड़ रुपये पर रही है। जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,747.3 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 2,895 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

सालाना आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 565.7 करोड़ रुपये से घटकर 467.6 करोड़ रुपये पर आ गया है जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 550 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।


इस कमोडिटी स्टॉक पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज को है भरोसा, जानिए क्या हैं टारगेट और स्टॉपलॉस

साल -दर-साल आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा मार्जिन 20.6 फीसदी से घटकर 16 फीसदी पर आ गया है जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 19 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

आज यानी 19 मई के कारोबार में Godrej Consumer का शेयर एनएसई पर 34.80 रुपये यानी 4.19 फीसदी की गिरावट के साथ 795.60 के स्तर पर बंद हुआ है। स्टॉक का आज का डे हाई 819.60 रुपये पर है जबकि इसका डे लो 786.00 रुपये है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,138.00 रुपये पर है जबकि 660.05 रुपये पर है। कंपनी का वॉल्यूम 917,614 पर रहा है। कंपनी का मार्केटकैप 81,356 करोड़ रुपये है। कल यानी 18 मई को इसकी क्लोजिंग 830.40 रुपये पर रही थी जबकि यह स्टॉक आज 817.05 रुपये के स्तर पर खुला था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।