आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) देश के जाने माने कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) के शेयरों को लेकर बुलिश है। एमसीएक्स के शेयर करीब 1 साल से कंसोलिडेशन के दौर में नजर आ रहे है। पिछले 1 साल के दौरान एमसीएक्स के शेयरों में करीब 21 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं 2022 में भी अब तक यह शेयर करीब इतना ही टूटा है।
एमसीएक्स एक डिविडेंड पेइंग स्टॉक साबित हुआ है। इसने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 174 फीसदी के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मनना है कि यह स्टॉक जल्द ही कंसोलिडेशन के दौर से बाहर आएगा और इसका भाव 1715 रुपये के आसपास जाता नजर आएगा। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि लॉन्ग टर्म में यह स्टॉक वर्तमान स्तर से 40 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 30 फीसदी की दर से बढ़त देखने को मिल सकती है। इसको ध्यान में रखते हुए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की पोजिशनल इन्वेस्टर्स को सलाह है कि वह इस स्टॉक में निवेश करें।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एमसीएक्स की रेटिंग Add से बढ़ाकर BUY कर दी है और इसके लिए टारगेट भी 1,650 रुपये से बढ़ाकर 1,715 रुपये कर दिया है।
फिलहाल 3:21 बजे के आसपास एनएसई पर MCX का शेयर 15.55 अंक यानी 1.09 फीसदी की गिरावट के साथ 1276.95 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक का आज का डे हाई 1,279.35 रुपये पर है जबकि इसका डे लो 1,245.00 रुपये है। स्टॉक का 52 वीक हाई 2,135.00 रुपये पर है जबकि 1,143.00 रुपये पर है। कंपनी का वॉल्यूम 454,301 पर रहा है। कंपनी का मार्केटकैप 6,511 करोड़ रुपये है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।