Grasim Q3 : ग्रासिम ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर तिमाही कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 47.4 फीसदी की गिरावट के साथ 257 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 489 करोड़ रुपये पर रहा था। हालांकि CNBC-TV18 के पोल में कंपनी के दिसंबर तिमाही में 287 करोड़ रुपये के मुनाफा होने का अनुमान लगाया गया था।
दिसंबर 2022 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में Grasim की स्टैंडअलोन आय में सालाना आधार पर 7.1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 6,196 करोड़ रुपए पर रही है जबकि CNBC-TV18 के पोल में कंपनी की आय 6,195 करोड़ रुपये पर रहने की अनुमान किया गया था। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 5,784 करोड़ रुपए पर रही थी।
सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन EBITDA 48.1 फीसदी की गिरावट के साथ 478 करोड़ रुपए पर आ गया है, वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 685 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 921.4 करोड़ रुपए रहा था।
इस बीच कंपनी का स्टैंडअलोन EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 15.9 फीसदी से घटकर 7.7 फीसदी पर रहा है। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 11.1 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।
सालाना आधार पर कंपनी की केमिकल कारोबार आय 2340 करोड़ रुपये से बढ़कर 2580 करोड़ रुपये पर रही है।
14 फरवरी के कारोबार में यह स्टॉक एनएसई पर 17.60 रुपये यानी 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 1604.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,839.50 रुपये का है जबकि 52 वीक लो 1,276.60 रुपये है। 1 हफ्ते में इस शेयर ने 0.72 फीसदी की गिरावट आई है जबकि 1 महीने में यह स्टॉक 3.05 फीसदी टूटा है। इस साल अब तक इस शेयर में 6.89 फीसदी की गिरावट आई है।