RIL से बाजार को आज मिला जोरदार सपोर्ट, जानिए स्टॉक पर क्या है Jefferies की राय

RIL share price:Reliance Industries का 52 वीक हाई 2856.15 रुपए का और 52 वीक लो 2180.00 रुपए का है। स्टॉक का आज का वॉल्यूम 5994677 शेयरों के आसपास दिख रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 1608033 करोड़ रुपए है। पिछले 1 महीने में ये शेयर 3.7 फीसदी टूटा है

अपडेटेड Feb 14, 2023 पर 3:50 PM
RIL share price:पिछले एक साल में ये शेयर 1.70 फीसदी बढ़ा है। वहीं, पिछले 3 साल में इस स्टॉक में 61.42 फीसदी रिटर्न मिला है

RIL share price : भारत के सबसे बड़ा कारोबारी समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का 14 फरवरी को इक्विटी मार्केट की तेजी में जोरदार योगदान दे रहा है। आज ये स्टॉक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की बढ़त में अहम भूमिका निभाता दिखा। आज का इस स्टॉक का दिन का हाई 2381.90 रुपए का है। वहीं, इसका दिन का लो 2323.65 रुपए का है। कारोबार के अंत में आज ये शेयर 54.75 रुपए यानी 2.36 फीसदी की बढ़त के साथ 2378.10 रुपए के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी आज  158.95 अंक यानी 0.89 फीसदी की बढ़त के साथ 17929.85 के स्तर पर बंद हुआ है।

जेफरीज की 'buy' कॉल

इस साल अब तक 7 फीसदी और दिसंबर 2022 से अब तक 18 फीसदी की गिरावट के बावजूद एनालिस्ट कंपनी के फ्यूचर आउटलुक को लेकर आशावादी बने हुए हैं। विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेफरीज (Jefferies) 13 फरवरी को इस स्टॉक के 3,100 रुपए के लक्ष्य को बनाए रखते हुए इसके लिए 'buy'रेटिंग दी थी। जेफरीज का कहना है कि कंपनी की बैलेंस शीट काफी मजबूत है। कंपनी पर बहुत ही कम कर्ज है जो एक और अच्छी बात है।


ब्लैकरॉक की गार्गी चौधरी Tech Stocks में दे रहीं मुनाफावसूली की सलाह, जानिए क्या है वजह

 CY24 में रिन्यूएबल बिजनेस से शुरू हो जाएगी कमाई

जेफरीज का कहना है कि वित्त वर्ष 2022-25 की अवधि में रिलायंस Jio के EBITDA में 24 फीसदी की, रिलायंस रिटेल की EBITDA में 35 फीसदी, कंपनी के रिफाइनिंग कारोबार की EBITDA में 11 फीसदी और पेटकेम कारोबार की EBITDA में 4 फीसदी की औसत ग्रोथ देखने को मिल सकती है। जेफरी ने रिलायंस पर जारी अपने नोट में आगे कहा है कि कंपनी के मौजूदा स्टॉक मूल्य में RIL के रिन्यूएबल बिजनेस को कोई वैल्यूशन नहीं दिया गया है। जेफरीज ने कहा है कि उसके उम्मीद है कि जब CY24 में रिन्यूएबल बिजनेस की कमाई के पहले आंकड़े आएंगे तो निवेशकों को इसका अच्छा फायदा होगा।

पिछले 3 साल में दिया 61.42 फीसदी रिटर्न 

बताते चलें की Reliance Industries का 52 वीक हाई 2856.15 रुपए का और 52 वीक लो 2180.00 रुपए का है। स्टॉक का आज का वॉल्यूम 5994677 शेयरों के आसपास दिख रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 1608033 करोड़ रुपए है। पिछले 1 हफ्ते में इस स्टॉक में 3.08 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, पिछले 1 महीने में ये शेयर 3.7 फीसदी टूटा है। जबकि पिछले तीन महीने में इसमें 9.25 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, इस साल अब तक इस शेयर में 6.7 फीसदी की कमजोरी आई है। जबकि पिछले एक साल में ये शेयर 1.70 फीसदी बढ़ा है। वही, पिछले 3 साल में इस स्टॉक में 61.42 फीसदी रिटर्न मिला है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।