Get App

Gujarat Gas Q4 Results: मार्च तिमाही में 11% बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

Gujarat Gas Q4 Results: गुजरात गैस के शेयरों में आज 6 मई को 2.24 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक 547.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। हालांकि, पिछले एक साल में यह शेयर 3.17 फीसदी गिरा है। पिछले 6 महीने महीने में इसने 31 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 13 फीसदी चढ़े हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 06, 2024 पर 10:17 PM
Gujarat Gas Q4 Results: मार्च तिमाही में 11% बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान
Gujarat Gas Q4 Results: गुजरात गैस ने आज 6 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Gujarat Gas Q4 Results: गुजरात गैस ने आज 6 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 409.54 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 369.22 करोड़ रुपये था। वहीं, पिछली तिमाही के मुकाबले गुजरात गैस का मुनाफा 85.9 फीसदी बढ़ा है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 220.34 करोड़ रुपये था।

Gujarat Gas के रेवेन्यू में 5.4% का उछाल

फाइलिंग के मुताबिक मार्च तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू 5.4 फीसदी बढ़कर 4293.86 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 4073.82 करोड़ रुपये था। कंपनी के बयान के मुताबिक तिमाही में एबिटा 591 करोड़ रुपये रहा, जबकि शुद्ध मार्जिन 14.3 फीसदी रहा।

Gujarat Gas ने किया डिविडेंड का ऐलान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें