Havells India Q1 Results: मुनाफा 18% बढ़कर ₹287 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू में 14% का इजाफा

Havells India Q1 Results: हैवेल्स इंडिया ने गुरुवार 20 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2020) के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 287.07 करोड़ रहा। यह इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में रहे 243.16 करोड़ रुपये के मुनाफे से करीब 18 फीसदी अधिक है

अपडेटेड Jul 20, 2023 पर 2:22 PM
Havells India का वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में EBITDA 424 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 379 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था

Havells India Q1 Results: हैवेल्स इंडिया ने गुरुवार 20 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2020) के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 287.07 करोड़ रहा। यह इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में रहे 243.16 करोड़ रुपये के मुनाफे से करीब 18 फीसदी अधिक है। वहीं कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 13.8 फीसदी बढ़कर 4,833.80 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,244.46 करोड़ रुपये था।

हैवेल्स इंडिया ने बताया कि जून तिमाही में उसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) 402 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 362 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 0.20 फीसदी कम होकर 8.3 फीसदी रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 8.5 फीसदी था।

कंपनी के रेवेन्यू का 11 फीसदी हिस्सा स्विचगियर्स सेगमेंट से आया है। स्विचगियर्स सेगमेंट का रेवेन्यू जून तिमाही में 5 फीसदी बढ़कर 541 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसका मार्जिन 2 फीसदी बढ़कर 28 फीसदी पर पहुंच गया।


यह भी पढ़ें- ABB India के शेयरों में 8% तक की बड़ी गिरावट, लेकिन 3 साल में 357% रिटर्न दे चुका है स्टॉक

हैवेल्स इंडिया के रेवेन्यू में करीब 30 प्रतिशत का योगदान वाले केबल सेगमेंट की बिक्री जून तिमाही में 24% बढ़ी और मार्जिन में 4% का सुधार देखा गया। वहीं रेवेन्यू में करीब 7% का योगदान देने वाले लाइटिंग सेगमेंट की बिक्री जून तिमाही में 371 करोड़ रुपये के साथ फ्लैट रही और मार्जिन एक साल पहले की इसी तिमाही के 16.4 प्रतिशत के मुकाबले घटकर 14 प्रतिशत हो गया।

शेयरों में तेजी

तिमाही नतीजों के बाद गुरुवार को हैवेल्स इंडिया के शेयरों में तेजी आई। दोपहर 1.30 बजे के करीब कंपनी के शेयर 2.75 फीसदी बढ़कर 1401.55 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 3.25 फीसदी की तेजी आई है। वहीं इस साल की शुरुआत से अबतक कंपनी के शेयर करीब 25 फीसदी बढ़े हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।