HAVELLS Q3 RESULT: मुनाफा घट कर 284 करोड़, 3 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

Havells का वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के मुनाफे 306 करोड़ रुपये से घटकर 284 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में हैवेल्स की वित्त वर्ष 2023 की रेवन्यू बढ़ कर 4,120 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में इसका रेवन्यू 3,652 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Jan 19, 2023 पर 3:33 PM
Havells India का वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में EBITDA 424 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 379 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    इलेक्ट्रिकल इक्यूपमेंट बनाने वाली कंपनी हैवेल्स इंडिया लिमिटेड (Havells India Limited) ने आज यानी कि 19 जनवरी को तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी की तीसरी तिमाही में मुनाफा घट गया है। जबकि इसकी आय में बढ़ोत्तरी नजर आई है। तीसरी तिमाही के लिए कंपनी का मुनाफा 284 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 258 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 4,120 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 4,055 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में गिरावट रहने के बावजूद कंपनी ने अपने शेयरधारकों को खुश किया है। कंपनी ने शेयरधारकों के लिए 3 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

    वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी की हैवेल्स इंडिया (Havells India) का EBITDA 424 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 379 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। तीसरी तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 10.3% रही जबकि इसके 9.3% रहने का अनुमान था।

    सालाना आधार पर मुनाफा, EBITDA  घटा, आय बढ़ी


    सालाना आधार पर हैवेल्स का वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में मुनाफा घटकर 284 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 306 करोड़ रुपये रहा था।

    INDUSIND BANK नतीजों के बाद 1% से ज्यादा टूटा, ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड

    सालाना आधार पर हैवेल्स की वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में आय बढ़ कर 4,120 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की आय 3,652 करोड़ रुपये रही थी।

    सालाना आधार पर हैवेल्स का वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में EBITDA घटकर 424 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का EBITDA 441 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी की EBITDA मार्जिन 12.1% से घटकर 10.3% रही।

    Havells India Limited एक भारतीय बहुराष्ट्रीय इलेक्ट्रिकल उपकरण कंपनी है। आज दोपहर 3.22 बजे कंपनी का शेयर 0.22 प्रतिशत या 2.60 रुपये चढ़कर 1205.40 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इसका 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 1405.55 रुपये रहा है जबकि इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1024 रुपये रहा है।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।