इंडसइंड बैंक (INDUSIND BANK) के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। Q3 में बैंक का मुनाफा 69% बढ़ा। ब्याज से कमाई भी 18% से ज्यादा बढ़ी। तीसरी तिमाही में मार्जिन 10 तिमाहियों के शिखर पर पहुंची। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही यानी कि दिसंबर तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 68.7% बढ़कर 1,959 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 1,161.3 करोड़ रुपये रहा था। वहीं सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में बैंक की NII 18.5% बढ़कर 4,495.3 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक की NII 3,793.6 करोड़ रुपये रही थी। नतीजों के बाद स्टॉक पर जानते हैं ब्रोकरेज की निवेश राय-
आज शुरुआती कारोबार में सुबह 9.43 बजे ये बैंकिंग स्टॉक 1.12 प्रतिशत या 13.75 रुपये टूटकर 1209.25 के स्तर पर कोराबार करता हुआ दिखा।
BROKERAGES ON INDUSIND BANK
JEFFERIES ON INDUSIND BANK
जेफरीज ने इंडसइंड बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1600 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि इसका मुनाफा अनुमान से अधिक रहा। इसकी NII Growth 18 प्रतिशत रही जो कि अच्छी है। स्लीपेज थोड़ा ज्यादा रहे जो कि सामान्य हो जायेंगे। इसकी रिटेल डिपॉजिट ग्रोथ अच्छी रही और अपने समकक्ष बैकों से बेहतर रही। बैंक के सीईओ के एक्सटेंशन पर क्लियरिटी आने से री-रेटिंग में मदद होगी।
मॉर्गन स्टैनली ने इंडसइंड बैंक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,525 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसकी कोर पीपीओपी और क्रेडिट लागत दोनों ने तीसरी तिमाही में सकारात्मक रूप से आश्चर्यचकित किया है। एसए रेशियो और स्लोअर एमएफआई ग्रोथ पिकअप निगेटिव रहे।
सीएलएएस ने इंडसइंड बैंक पर कहा कि तीसरी तिमाही में बैंक के नतीजे Core PPoP & PAT के लिहाज से अनुमान के मुताबिक रहे। आगे इसकी लोन ग्रोथ मजबूत बनी रहेगी। इसलिए ब्रोकरेज ने इस पर खरीदारी की रेटिंग देकर इसका लक्ष्य 1500 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
क्रेडिट सुईस ने इंडसइंट बैंक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,430 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ये तिमाही भी स्थिर रही। इसमें RoE Recovery ट्रैक पर रही। हायर ओपेक्स की वजह से इन्होंने FY23-25E के लिए EPS अनुमान 2-3% तक घटाया है।
सिटी ने इंडसइंड बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,430 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )