Havells Q4 Result: मार्च तिमाही में मुनाफा 1.6% बढ़ा, रेवेन्यू में भी 9.8% की बढ़त

साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटा 1.4 फीसदी की बढ़त के साथ 527.2 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 520 करोड़ रुपये पर था। हालांकि CNBC-TV18 के पोल में 512 करोड़ रुपये रहने का अनुमान किया गया था।

अपडेटेड May 03, 2023 पर 5:00 PM
चौथी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू साल- दर-साल आधार पर 9.8 फीसदी बढ़कर 4,859.2 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की रेवेन्यू 4,426.3 करोड़ रुपये पर रही थी।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Havells Q4 Result: Havells ने 03 मई को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 1.6 फीसदी बढ़ा है जबकि आमदनी में 9.8 फीसदी की बढ़ोतरी आई है। मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 1.6 फीसदी बढ़कर 358 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 353 करोड़ रुपये पर था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 353 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

    चौथी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू साल- दर-साल आधार पर 9.8 फीसदी बढ़कर 4,859.2 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की रेवेन्यू 4,426.3 करोड़ रुपये पर रही थी। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके `4,799 करोड़ रुपये रहने का अनुमान किया गया था।

    साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटा 1.4 फीसदी की बढ़त के साथ 527.2 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 520 करोड़ रुपये पर था। हालांकि CNBC-TV18 के पोल में 512 करोड़ रुपये रहने का अनुमान किया गया था।


    चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा मार्जिन पिछली तिमाही के 11.8 फीसदी से बढ़कर 10.8 फीसदी पर आ गई है। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 10 फीसदी पर रहने का अनुमान किया था।

    बता दें कि 03 मई के कारोबार में Havells का शेयर एनएसई पर 15.70 रुपये यानी 1.28 फीसदी की बढ़त के साथ 1241.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। स्टॉक का डे हाई 1,250.00 रुपये था जबकि डे लो 1,211.85 रुपये पर था। कंपनी का मार्केट कैप 77,768 करोड़ रुपये है।

    शेयरों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो Havells ने पिछले 1 हफ्ते में 1.75 फीसदी की तेजी देखने को मिली जबकि 1 महीने में यह स्टॉक 4.40 फीसदी की बढ़त रही। वहीं 2023 में अब तक इस स्टॉक में 12.85 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

    Adani Wilmar Q4 Results : मार्च तिमाही में 59% घटा मुनाफा, रेवेन्यू में भी 7% की गिरावट

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।