HCLTech Q4 Results: आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने आज 26 अप्रैल को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट मामूली रूप से बढ़कर 3986 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 3983 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इसके अलावा, कंपनी ने डिविडेंड का ऐलान भी किया है। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज गिरावट देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 2.08 फीसदी टूटकर 1472.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने मार्केट क्लोज होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।
