HDFC AMC Q1 Result : जून तिमाही में 52% बढ़ा मुनाफा, राजस्व में भी 10% का उछाल

जून तिमाही में HDFC AMC का कुल राजस्व सालाना आधार पर 10.1 फीसदी बढ़कर 574.5 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, पिछले तिमाही के मुकाबले राजस्व में 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जून 2023 को समाप्त तिमाही में कंपनी का QAAUM 4.85 लाख करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Jul 24, 2023 पर 5:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 52 फीसदी बढ़ा है और यह 477.5 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 314.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। HDFC AMC के शेयरों में आज सोमवार को 0.022 फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई और यह स्टॉक 2499 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

10 फीसदी बढ़ा राजस्व

जून तिमाही में HDFC AMC का कुल राजस्व सालाना आधार पर 10.1 फीसदी बढ़कर 574.5 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, पिछले तिमाही के मुकाबले राजस्व में 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जून 2023 को समाप्त तिमाही में कंपनी का QAAUM 4.85 लाख करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की अवधि में 4.15 लाख करोड़ रुपये था। यह म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के QAAUM में 11.3 फीसदी बाजार हिस्सेदारी रखता है। QUAAM का मतलब क्वाटर्ली एवरेज एसेट्स अंडर मैनेजमेंट है।


इक्विटी ओरिएंटेड AUM और नॉन-इक्विटी ओरिएंटेड QAAUM का रेश्यो ~54:46 है, जबकि इंडस्ट्री रेश्यो 49:51 है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि जून महीने के दौरान 1890 करोड़ रुपये मूल्य के 50.3 लाख से अधिक सिस्टेमैटिक ट्रांजेक्शन हुए। जून तक कुल लाइव अकाउंट 1.22 करोड़ थे।

कंपनी के बारे में

1999 में स्थापित HDFC एसेट एएमसी, HDFC म्यूचुअल फंड का इन्वेस्टमेंट मैनेजर है, जो 30 जून 2023 तक 5 लाख करोड़ रुपये के क्लोजिंग AUM के साथ देश के सबसे बड़े म्यूचुअल फंड में से एक है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।