HDFC BANK ने वित्त वर्ष 2022 के चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में बैंक का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष के 8190 करोड़ रुपए से 22.8 फीसदी बढ़कर 10,060 करोड़ रुपए पर आ गया है। वहीं, इस अवधि में कंपनी की ब्याज आय (NII)सालाना आधार पर 10.2 फीसदी बढ़कर 18,870 करोड़ रुपए पर आ गई है।
