HDFC Q1 Result | मुनाफा 22% बढ़कर 3668.82 करोड़ रुपए पहुंचा, AUM में भी 17% की बढ़त

एचडीएफसी की एसेट क्वालिटी पर नजर डालें तो 30 जून 2022 को खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी का ग्रॉस एनपीए 10,288 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि GNPA रेशियों तिमाही आधार पर 1.91 फीसदी से घटकर 1.78 फीसदी पर आ गया है

अपडेटेड Jul 29, 2022 पर 3:15 PM
सालाना आधार पर कंपनी की फाइनेंस कॉस्ट 6,522 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,556 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन (HDFC) ने वित्त वर्ष 2022-23 के पहली तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी के नतीजे अनुमान से कमजोर रहा है। 30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 22.3 फीसदी की बढ़त के साथ 3,668.82 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3,000.7 करोड़ रुपये पर रहा था। हालांकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 3,908.4 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में HDFC की ब्याज आय 7.7 फीसदी की बढ़त के साथ 4,465 करोड़ रुपये पर रही है जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में `4,146.7 करोड़ रुपये पर रही थी। बता दें कि CNBC-TV18 के पोल में इसके 4,593.5 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

Sun Pharma Q1 Result: कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना 43% बढ़ा, आय में करीब 11% का इजाफा


वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक की आय सालाना आधार पर 11,657 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,240 करोड़ रुपये पर रही है।

एचडीएफसी की एसेट क्वालिटी पर नजर डालें तो 30 जून 2022 को खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी का ग्रॉस एनपीए 10,288 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि GNPA रेशियों तिमाही आधार पर 1.91 फीसदी से घटकर 1.78 फीसदी पर आ गया है।

इसी तरह पहली तिमाही में तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का नॉन इंडिविजुअल GNPA 4.76 फीसदी से घटकर 4.44 फीसदी पर और इंडिविजुअल GNPA 0.99 फीसदी से घटकर 0.98 फीसदी पर आ गया है। सालाना आधार पर कंपनी की फाइनेंस कॉस्ट 6,522 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,556 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

HDFC ने यह भी बताया है कि वह प्रिफिशियल इश्यू के जरिए एचडीएफसी लाइफ में 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

फिलहाल 3.15 बजे के आसपास  एनएसई पर एचडीएफसी का शेयर 42.30 रुपये यानी 1.81 फीसदी की  बढ़त के साथ 2,379.85  रुपये के स्तर पर नजर आ रहा था।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।