Get App

HDFC Q4 Results : मार्च तिमाही में 20% बढ़ा मुनाफा, प्रति शेयर 44 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

ऑपरेशन से होने वाला कंपनी का कुल राजस्व 35.6 फीसदी सालना बढ़कर 16,679.43 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा, नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 16 फीसदी बढ़कर 5321 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए प्रति शेयर 44 रुपये के डिविडेंड का ऐलान भी किया है

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड May 04, 2023 पर 3:48 PM
HDFC Q4 Results : मार्च तिमाही में 20% बढ़ा मुनाफा, प्रति शेयर 44 रुपये के डिविडेंड का ऐलान
हाउसिंग फाइनेंस कंपनी HDFC ने आज गुरुवार को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

HDFC Q4 Results : हाउसिंग फाइनेंस कंपनी HDFC ने आज गुरुवार को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। मार्च तिमाही में कंपनी के स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 19.59 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 4425.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 3700.32 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। ऑपरेशन से कंपनी का कुल राजस्व 35.6 फीसदी सालना बढ़कर 16,679.43 करोड़ रुपये हो गया है। बोर्ड ने 31 मार्च 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए 44 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है।

उम्मीद से बेहतर रहा प्रदर्शन

HDFC ने मार्च तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। मनीकंट्रोल पोल के अनुसार मार्च तिमाही में सालाना आधार पर एचडीएफसी के नेट प्रॉफिट 4.4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3,854 करोड़ रुपये होने की उम्मीद जताई गई थी। वहीं, कंपनी का नेट इंटरेस्ट इनकम में सालाना आधार पर 5 फीसदी बढ़कर 4,752 करोड़ रुपये होने का अनुमान था।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें