Get App

Hero MotoCorp Q4 Results: मार्च तिमाही में 18% बढ़ा नेट प्रॉफिट, 40 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी

Hero MotoCorp March quarter results: मार्च तिमाही के दौरान टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर का रेवेन्यू Q4FY24 में 15 फीसदी बढ़कर 9,519 करोड़ रुपये हो गया, जबकि Q4FY23 में यह 8,307 करोड़ रुपये था। कंपनी ने 40 रुपये का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 08, 2024 पर 3:43 PM
Hero MotoCorp Q4 Results: मार्च तिमाही में 18% बढ़ा नेट प्रॉफिट, 40 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी
हीरो मोटोकॉर्प ने आज 8 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

टू-व्हीलर बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने आज 8 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 18 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस दौरान 1,016 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 859 करोड़ रुपये था। हीरो मोटोकॉर्प को मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, नए प्रोडक्ट मिक्स, कमोडिटी कॉस्ट में नरमी और हायर एवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) का फायदा मिला है। तिमाही नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में 2.39 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक 4585.10 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

कैसे रहे Hero MotoCorp के तिमाही नतीजे

मार्च तिमाही के दौरान टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर का रेवेन्यू Q4FY24 में 15 फीसदी बढ़कर 9,519 करोड़ रुपये हो गया, जबकि Q4FY23 में यह 8,307 करोड़ रुपये था। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि तिमाही में EBIDTA मार्जिन 14.3 फीसदी रहा, जो प्रोडक्ट मिक्स, लोअर कमोडिटी कॉस्ट, हायर सेविंग के चलते वार्षिक आधार पर 120 बेसिस प्वाइंट के सुधार को दिखाता है।

Hero MotoCorp ने किया डिविडेंड का ऐलान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें