Hind Zinc Q4 Result: Hind Zinc ने वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिसके मुताबिक इस अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 18 फीसदी बढ़कर 2,928 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले साल की चौथी तिमाही में 2,481 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 3,004 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।
सालाना आधार पर चौथी तिमाही में Hind Zinc की आय 26.6 फीसदी बढ़कर 8,797 करोड़ रुपये पर रही है। जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 6,947 करोड़ रुपये पर रही थी। हालांकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 8,618 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।
चौथी तिमाही में कंपनी का EBIT सालाना आधार पर 28.1 फीसदी की बढ़त के साथ 4,962 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले साल की चौथी तिमाही में 3,875 करोड़ रुपये पर था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का EBIT 4,838 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया था
साल -दर-साल आधार पर कंपनी का EBITDA Margin 55.7 फीसद से बढ़कर 56.4 फीसदी रहा है। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 56.1 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।
आज के कारोबार में एनएसई पर Hind Zinc का शेयर 4.45 रुपये यानी 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 345.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। स्टॉक का आज का डे हाई 353.90 रुपये पर था जबकि आज का इसका डे लो 341.55 रुपये पर था। स्टॉक का 52 वीक हाई 408.60 रुपये पर है जबकि इसका 52 वीक लो 287.00 रुपये पर है। इसका वर्तमान वॉल्यूम 1,923,933 है। वहीं इसका मार्केट कैप 145,921 करोड़ रुपये है।