Get App

Hindalco Industries Q3 Result : दिसंबर तिमाही में 63% घटा मुनाफा, 1,362 करोड़ रुपये पर आया

दिसंबर तिमाही में Hindalco Industries के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 63 फीसदी की कमी आई है और यह 1,362 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 3,675 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Feb 09, 2023 पर 4:50 PM
Hindalco Industries Q3 Result : दिसंबर तिमाही में 63% घटा मुनाफा, 1,362 करोड़ रुपये पर आया
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) ने आज 9 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

Hindalco Industries Q3 Result : आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) ने आज 9 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। दिसंबर तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 63 फीसदी की कमी आई है और यह 1,362 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 3,675 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं, कंपनी के राजस्व में 6 फीसदी का इजाफा हुआ है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि ऑपरेशन से राजस्व 53,151 करोड़ रुपये पर आ गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 50,272 करोड़ रुपये था।

कैसा रहा कंपनी का प्रदर्शन

प्रॉफिट और रेवेन्यू कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी Novelis के खराब प्रदर्शन के कारण प्रभावित हुआ है। हालांकि, पूरे भारत में हायर वॉल्यूम और स्थिर ऑपरेशनल परफॉर्मेंस ने ओवरऑल परफॉर्मेंस में मदद की है। कंपनी ने कहा कि उसके कॉपर बिजनेस और एल्युमीनियम डाउनस्ट्रीम ने EBITDA में क्रमशः 40 फीसदी और 24 फीसदी की सालाना वृद्धि हुई है। यह बढ़ोतरी बेहतर प्राइसिंग और डोमेस्टिक डिमांड में सुधार के चलते हुई है।

हिंडाल्को ने भारत के प्राइमरी एल्यूमीनियम का रिकॉर्ड टोटल शिपमेंट 349 किलोटन दर्ज किया। इसमें सालाना आधार पर 1 फीसदी का इजाफा हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 345 किलोटन था। एल्युमीनियम अपस्ट्रीम EBITDA 19.8 प्रतिशत के एबिटा मार्जिन के साथ 1,591 करोड़ रुपये पर था, जबकि एल्युमीनियम डाउनस्ट्रीम EBITDA 24 फीसदी की वृद्धि के साथ 157 करोड़ रुपये था। EBITDA प्रति टन $210 पर था, जिसमें सालाना 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।कंपनी ने 24 फीसदी की बढ़त के साथ 88 किलोटन कॉपर रॉड सेल बेचे हैं जो कि इसका ऑल टाइम हाई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें