Hindustan Zinc Q1 Result: वेदांता ग्रुप की कंपनी Hindustan Zinc ने आज अपने वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। जिसके मुताबिक 30 जून 2022 को समाप्त इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 55.9 फीसदी बढ़कर 3,092 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 1,983 करोड़ रुपये पर रहा था। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 3,046 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।
पहली तिमाही में कंपनी की आय 43.7 फीसदी की बढ़त के साथ 9,387 करोड़ रुपये पर रही है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 6,531 करोड़ रुपये पर रही थी। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 8,954 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।
30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में कंपनी का एबिटडा सालाना आधार पर 44.4 फीसदी की बढ़त के साथ 5,137 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 3,558 करोड़ रुपये पर रही थी। हालांकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 5,050 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।
30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में कंपनी का एबिटडा मार्जिन 54.7 फीसदी पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 54.4 फीसदी पर रहा था जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 56.4 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।
3.10 बजे के आसपास एनएसई पर Hindustan Zinc का शेयर 4 रुपये यानी 1.42 फीसदी की बढ़त के साथ 283 रुपये के आसपास नजर आ रहा था। स्टॉक का इंट्राडे हाई 286.80 रुपये पर है जबकि इंट्राडे लो 275.95 रुपये पर है। स्टॉक का 52 वीक हाई 408.60 रुपये पर है जबकि इसका 52 वीक लो 242.05 रुपये पर है। वर्तमान में कंपनी का वॉल्यूम 2,665,812 शेयरों का है। कंपनी का मार्केट कैप 119,555 करोड़ रुपये है।