Get App

HUL Q4 Result: कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 10% बढ़कर 2552 करोड़ रुपए रहा, हर शेयर पर ₹22 डिविडेंड देने का ऐलान

HUL का नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2327 करोड़ रुपए था। HUL का रेवेन्यू मार्च तिमाही में 10.81 फीसदी बढ़कर 15.053 करोड़ रुपए रही। एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 13,584 करोड़ रुपए था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 27, 2023 पर 1:48 PM
HUL Q4 Result: कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 10% बढ़कर 2552 करोड़ रुपए रहा, हर शेयर पर ₹22 डिविडेंड देने का ऐलान
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने 27 अप्रैल को फिस्कल ईयर 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं

HUL Q4 Result: हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने 27 अप्रैल को फिस्कल ईयर 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 9.6 फीससदी बढ़कर 2552 करोड़ रुपए हो गया है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2327 करोड़ रुपए था। HUL का रेवेन्यू मार्च तिमाही में 10.81 फीसदी बढ़कर 15.053 करोड़ रुपए रही। एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 13,584 करोड़ रुपए था।

कंपनी का प्रॉफिट उम्मीद के मुताबिक रहा है लेकिन रेवेन्यू अनुमान से कम रहा। ब्रोकरेज के एक पोल के मुताबिक, HUL का स्टैंडअलोन रेवेन्यू चौथी तिमाही में 15,277 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 2584 करोड़ रुपए रहने का अनुमान था। अनुमान जताया गया था कि प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ाने से कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ 9 फीसदी और वॉल्यूम ग्रोथ 5 फीसदी बढ़ सकता है। इससे पहले दिसंबर तिमाही में भी कंपनी का वॉल्यूम ग्रोथ 5 फीसदी था।

HUL ने किया डिविडेंड का ऐलान

कंपनी के बोर्ड ने फिस्कल ईयर 2023 के लिए 22 रुपए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने इससे पहले 17 नवंबर 2022 को 17 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें