HUL Q1 Results | मुनाफा 14% बढ़कर 2,391 करोड़ रुपये पर रहा

पहली तिमाही में कंपनी के पूरे एफएमसीजी सेगमेंट पर बढ़ती महंगाई के चलते लागत का दबाव देखने को मिला है जिससे कंपनी के मार्जिन पर दबाव बना है

अपडेटेड Jul 19, 2022 पर 6:10 PM
इस अवधि में कंपनी की आय सालाना आधार पर 19.46 फीसदी की बढ़त के साथ 14,331 करोड़ रुपये पर रही है। यह आंकड़ा भी एनालिस्ट के अनुमान से बेहतर रहा है।

HUL Q1 Results :  भारत की सबसे बड़ी FMCG कंपनी Hindustan Unilever ने 30 जून 2022 को समाप्त को वित्त वर्ष 2022-23 के पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। जिसके मुताबिक कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 13.85 फीसदी की बढ़त के साथ 2,391 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो कि 2,191.3 करोड़ रुपये के एनालिस्ट के अनुमान से ज्यादा रहा है। इस अवधि में कंपनी के स्टैंडअलोन मुनाफे में सालाना आधार पर 11 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 2,289 करोड़ रुपये पर रही है।

इस अवधि में कंपनी की आय सालाना आधार पर 19.46 फीसदी की बढ़त के साथ 14,331 करोड़ रुपये पर रही है। यह आंकड़ा भी एनालिस्ट के अनुमान से बेहतर रहा है। एनालिस्ट का मानना था कि पहली तिमाही में कंपनी का आय 13,438.5 करोड़ रुपये के आसपास रह सकती है।

पहली तिमाही में कंपनी के वॉल्यूम में 6 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। पहली तिमाही में कंपनी की एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 23.2 फीसदी पर रहीहै।


Network18 Q1 Results :आय सालाना आधार पर 10.4% बढ़कर 1340 करोड़ रुपये पर पहुंची

पहली तिमाही में कंपनी के पूरे एफएमसीजी सेगमेंट पर बढ़ती महंगाई के चलते लागत का दबाव देखने को मिला है जिससे कंपनी के मार्जिन पर दबाव बना है।

पहली तिमाही में कंपनी की होम केयर सेगमेंट की ग्रोथ 30 फीसदी रही है। इसी तरह कंपनी के ब्यूटी और पर्सनल केयर सेगमेंट की ग्रोथ 17 फीसदी पर रही है जबकि हेयर केयर सेगमेंट की ग्रोथ हाई डबल डिजिट में रही है।

Oberoi Realty पर ब्रोकरेज फर्मों की Buy कॉल कायम, 28% तेजी की उम्मीद, जानिए क्या है वजह

इसी तरह कंपनी के फूड और रिफ्रेशमेंट सेगमेंट की ग्रोथ 9 फीसदी पर रही है । कंपनी ने कहा है कि आइस्क्रीम, कॉफी और फूड साल्यूएशंस में तेजी के कारण इस सेगमेंट का प्रदर्शन शानदार रहा है।

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि भारतीय एफएमसीजी सेक्टर का मीडियम से लॉॉन्ग टर्म आउटलुक अच्छा नजर आ रहा है। कंपनी लगातार अच्छे प्रदर्शन पर फोकस बढ़ाए रखेगी।

आज के कारोबार में एचयूएल का  शेयर एनएसई पर 14.45  रुपये यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 2,567.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।