Network18 Q1 Results :आय सालाना आधार पर 10.4% बढ़कर 1340 करोड़ रुपये पर पहुंची

Network18 के शेयरों के चाल पर नजर डालें तो आज के कारोबार में यह शेयर एनएसई पर 1.25 रुपये टूटकर 67.1 रुपये पर बंद हुआ है

अपडेटेड Jul 19, 2022 पर 6:38 PM
तमाम चुनौतियों के बावजूद वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी के एंटरटेनमेंट कारोबार की आय में सालाना आधार पर 13 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है

Network18 Media & Investments (Network18) ने 19 जुलाई को अपनी पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिसके मुताबिक 30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी को 3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है जबकि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी को 10 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था। हालांकि पिछली तिमाही यानी वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कंपनी को 62 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

सालाना आधार पर पहली तिमाही में कंपनी की आय 10.4 फीसदी बढ़कर 1340 करोड़ रुपये पर रही है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 1214 करोड़ रुपये पर रही थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी के आय में 17.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 1621 करोड़ रुपये रही थी।

पहली तिमाही में कंपनी की डिजिटल कारोबार से होने वाली से होने वाली कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इस अवधि में कंपनी को भारतीय उपमहाद्वीप में आईपीएल के टेलीकास्ट का exclusive डिजिटल राइट मिला है।


तमाम चुनौतियों के बावजूद वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी के एंटरटेनमेंट कारोबार की आय में सालाना आधार पर 13 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस दौरान कंपनी के डिजिटल न्यूज बिजनेस से होने वाली कमाई में भी जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है। हालांकि पिछले साल के हाई बेस के कारण कंपनी के TV न्यूज बिजनेस से होने वाली आय सपाट रही है। पहली तिमाही के दौरान Viacom18 ने 3 डेडिकेटेड स्पोर्ट चैनल लॉन्च किए हैं।

ये भी पढ़ें : TV18 Q1: मुनाफा 66.2% घटकर 33.7 करोड़ रुपये पर रहा, आय में 9.5% की दिखी बढ़ोतरी

Network18 के शेयरों के चाल पर नजर डालें तो आज के कारोबार में यह शेयर एनएसई पर 1.25 रुपये टूटकर 67.1 रुपये पर बंद हुआ है। पिछले 1 साल के दौरान इस स्टॉक ने 30 फीसदी रिटर्न दिया है। जबकि पिछले 1 महीने में इस शेयर में 7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।