HUL Q3 RESULT: मुनाफा बढ़कर 2,505 करोड़, आय बढ़कर हुई 15,228 करोड़ रुपये

HUL का वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 2,505 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 2,243 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आय सालाना आधार पर बढ़कर 15,228 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 13,092 करोड़ रुपये रही थी

अपडेटेड Jan 19, 2023 पर 5:01 PM
HUL का वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में मुनाफा, आय और EBITDA बढ़ा है जबकि EBITDA मार्जिन में गिरावट देखने को मिली है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    HUL Q3 Result: हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Limited (HUL) ने आज गुरूवार 19 जनवरी को वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी किये। कंपनी का मुनाफा तीसरी तिमाही में अनुमान स ज्यादा रहा। इसकी आय भी अनुमान से अधिक रही। कंपनी ने EBITDA और EBITDA मार्जिन के मोर्चे पर भी उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन किया। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,505 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके इस अवधि में 2468 करोड़ रुपये रहने अनुमान था। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 15,228 करोड़ रुपये रही जबकि तीसरी तिमाही में इसके 14,860 करोड़ रुपये रहने अनुमान था।

    EBITDA और EBITDA मार्जिन भी उम्मीद से ज्यादा रही

    वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 3,537 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके इस अवधि में 3,500करोड़ रुपये रहने अनुमान था। तीसरी तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 23.2% रही जबकि इसके 23.6% रहने अनुमान था।


    सालाना आय और मुनाफा बढ़ा

    वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में HUL की आय सालाना आधार पर बढ़कर 15,228 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की आय 13,092 करोड़ रुपये रही थी।

    सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में HUL का मुनाफा बढ़कर 2,505 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,243 करोड़ रुपये रहा था।

    PVR Q3 RESULT: तीसरी तिमाही में घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, आय में भी हुआ इजाफा

    सालाना EBITDA, और घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ में हुआ इजाफा, मार्जिन घटी

    सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में HUL का EBITDA बढ़कर 3,5375 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का EBITDA 3,279 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी की EBITDA मार्जिन 25% से घटकर 23.2% रही।

    कंपनी की घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ 5% रही जबकि इसके 4-5% रहने का अनुमान था

    गिरावट के साथ बंद हुआ स्टॉक

    आज 19 जनवरी को बाजार बंद होने पर HUL का शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ। आज बाजार बंद होने के समय कंपनी का शेयर 1.36 प्रतिशत या 36.45 रुपये गिरकर 2649.75 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इसका 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 2741.60.85 रुपये रहा है जबकि इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1901.55 रुपये रहा है। आज के दिन इस शेयर ने 2679.30 रुपये का हाई हिट किया जबकि 2611.90 रुपये का लो हिट किया

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।