Get App

HUL Q4 results: मार्च तिमाही में 6% घटा नेट प्रॉफिट, शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा

HUL Q4 results: हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में आज 24 अप्रैल को 0.16 फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 2259.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने मार्केट क्लोज होने के बाद तिमाही नतीजे जारी किए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 24, 2024 पर 5:24 PM
HUL Q4 results: मार्च तिमाही में 6% घटा नेट प्रॉफिट, शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा
FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

HUL Q4 Results: FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever) ने FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 6 फीसदी घटकर 2,406 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2,552 करोड़ रुपये था। हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में आज 24 अप्रैल को 0.16 फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 2259.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने मार्केट क्लोज होने के बाद तिमाही नतीजे जारी किए हैं।

कैसे रहे Hindustan Unilever के नतीजे

चौथी तिमाही में हिंदुस्तान यूनिलीवर की बिक्री मामूली रूप से बढ़कर 14,693 करोड़ रुपये हो गई। प्रमुख सेगमेंट ब्यूटी और पर्सनल केयर के रेवेन्यू में 2.7 फीसदी की गिरावट आई है। 9 ब्रोकरेज फर्मों के औसत अनुमानों के अनुसार, एनालिस्ट्स ने 14,913 करोड़ रुपये के रेवेन्यू पर 2,435 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया है। इसका मतलब है कि मार्च तिमाही में कंपनी के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे।

हर शेयर पर 24 रुपये का डिविडेंड देगी Hindustan Unilever

सब समाचार

+ और भी पढ़ें