ICICI Lombard Q4 Results : आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने आज 17 अप्रैल को वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़ गया है। इस दौरान कंपनी को 519 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 436 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। आज कंपनी के शेयरों में 1.24 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक 1649.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
