IDBI Bank Q1 Results: नेट प्रॉफिट 25% बढ़कर 756 करोड़ रुपए, जानिए तगड़े मुनाफे की वजह

IDBI Bank Q1 Results: तिमाही-दर-तिमाही आधार पर देखें तो जून 2022 तिमाही में IDBI Bank का नेट प्रॉफिट 10% बढ़ा। इससे पहले मार्च 2022 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 691 करोड़ रुपए था

अपडेटेड Jul 21, 2022 पर 6:30 PM
IDBI Bank का नेट प्रॉफिट मार्च 2022 तिमाही में 691 करोड़ रुपए था

IDBI Bank June quarter Results: प्राइवेट सेक्टर के IDBI Bank का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में साल दर साल आधार पर 25% बढ़कर 756 करोड़ रुपए रहा। प्रोविजंस और इमरजेंसी खर्च (contingencies) में कमी आने की वजह से बैंक का मुनाफा बढ़ा है। पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 603 करोड़ रुपए था।

तिमाही-दर-तिमाही आधार पर देखें तो जून 2022 तिमाही में IDBI Bank का नेट प्रॉफिट 10% बढ़ा। इससे पहले मार्च 2022 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 691 करोड़ रुपए था। IDBI Bank के शेयर आज 1.38% की तेजी के साथ 36.70 रुपए पर बंद हुए हैं। पिछले 5 दिनों में इसके शेयर 9% से ज्यादा चढ़ चुके हैं।

IDBI Bank का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 1% घटकर फिस्कल ईयर 2023 की पहली तिमाही में 2488 करोड़ रुपए रहा। पिछले फिस्कल ईयर की इसी तिमाही में यह 2506 करोड़ रुपए था। तिमाही दर तिमाही आधार पर IDBI Bank का नेट इंटरेस्ट इनकम 3% बढ़ा है। मार्च 2022 तिमाही में कुल इंटरेस्ट इनकम 2421 करोड़ रुपए था।


Stock Market : कौड़ियों के भाव मिल रहे ये 36 हाई क्वालिटी शेयर, करा सकते हैं बंपर कमाई

वहीं इंटरेस्ट मार्जिन में भी 4.02% की गिरावट आई। यह बाजार के जानकारों की उम्मीद के मुताबिक ही रहा है। पिछले फिस्कल ईयर की इसी तिमाही में बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.06% था। हालांकि यह तिमाही आधार पर बढ़ा है। मार्च 2022 तिमाही में IDBI Bank का इंटरेस्ट मार्जिन 3.97% रहा है।

अन्य आय की बात करें तो IDBI Bank का अदर इनकम साल-दर-साल आधार पर 34% घटकर 1140 करोड़ रुपए रहा। पिछले फिस्कल ईयर की इसी तिमाही में बैंक का अदर इनकम 1731 करोड़ रुपए का था।

IDBI Bank में LIC और भारत सरकार की बड़ी हिस्सेदारी है। सरकार जिन बैंकों में अपनी हिस्सेदारी से पूरी तरह निकलने वाली है उनमें यह बैंक भी शामिल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।