SHUBHAM RAJ
SHUBHAM RAJ
Benjamin Graham से लेकर रामदेव आग्रवाल तक दुनियाभर के तमाम वैल्यू इनवेस्टर्स इस बात में विश्वास रखते हैं कि क्वालिटी स्टॉक को सस्ते भाव में खरीदर कर इनमें तेजी आने का इंतजार करना शेयर बाजार में पैसा बनाने का सबसे अच्छा तरीका है। यहां हमने ऐसे 36 क्वालिटी शेयर चुने हैं जो इस समय बाजार में काफी सस्ते में मिल रहे हैं। इनमें से अधिकांश स्टॉक बाजार में आई हाल में गिरावट के चलते अपने 52 वीक हाई से 70 फीसदी तक नीचे कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में इन स्टॉक्स में नई एंट्री का अच्छा मौका मिल रहा है।
हमारे इस विश्लेषण में शामिल अधिकांश स्टॉक स्मॉलकैप स्टॉक है जबकि Coal India और Hindustan Aeronautics जैसे 2 लॉर्जकैप स्टॉक्स भी इसमें शामिल हैं। इनमें से कुछ स्टॉक के नाम दे रहे हैं। ये हैं Petronet LNG, OFSS, Sun TV Network, ICICI Securities, Gujarat State Petronet, GR Infraprojects, Mahanagar Gas, Glenmark Life Sciences, HG Infra Engineering और Kaveri Seed Company।

क्या आपको इन शेयरों में खरीदारी करनी चाहिए?
Geojit Financial Services का कहना है कि वैल्यूएशन के सही लेवल पर पहुंचने के साथ ही निवेशक अब नपे-तुले तरीके से हाई क्वालिटी स्टॉक में खरीदारी कर सकते हैं। ऐसे स्टॉक जिनमें एफपीआई ने अब तक काफी बिकवाली की है उनमें भी इस समय दांव लगाया जा सकता है। इसमें आईटी और फाइनेंशियल सेक्टर के स्टॉक शामिल हैं। Oracle Financial Services Software (OFSS) एक ऐसा है शेयर है।
जानकारों का कहना है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले RoE और RoCE जैसे फिल्टर लगाने के साथ ही हमें कंपनी के मैनेजमेंट क्वालिटी, इसकी कैश फ्लो और लिक्विडिटी की स्थिति और उसके विकास की संभावना को भी ध्यान में रखना चाहिए। ऊपर दी गई लिस्ट में कुछ ऐसे स्टॉक हैं जिनमें हाल के सालों में भारी गिरावट देखने को मिली है। उदाहरण के लिए Coal India एक ऐसा ही स्टॉक है। कमोडिटी की बढ़ती मांग और कोल की बढ़ती कीमतों से कोल इंडिया को फायदा होगा। ICICI Securities का मानना है कि इस स्टॉक में वर्तमान लेवल से 25 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।
इसके अलावा इस सूची में कुछ स्टॉक्स ऐसे भी है जिनपर एनालिस्ट मंदी का नजरिया भी रखते हैं। और इनमें हाल में काफी गिरावट भी देखने को मिली है। ICICI Securities एक ऐसा ही शेयर है। CLSA ने इसी हफ्ते इस स्टॉक की रेटिंग घटाकर कर अंडरपरफॉर्म कर दिया है और इसका अर्निंग आउटलुक भी घटा दिया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।