Indian Bank Q4 Results: पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक ने आज 6 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 55 फीसदी बढ़ गया है। इस दौरान बैंक ने 2,247 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। बैंक को पिछले साल की समान तिमाही में 1447 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। बैंक के शेयरों में आज 1.93 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 533.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। स्टॉक का 52-वीक हाई 573.45 रुपये और 52-वीक लो 267.25 रुपये है। इंडियन बैंक का मार्केट कैप 71,799 करोड़ रुपये है।
