ऑयल एंड गैस सेक्टर की दिग्गज सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Limited (IOCL) ने आज 28 जुलाई को वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिये। पहली तिमीह के दौरान कंपनी के मुनाफे में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। जबकि कंपनी की आय में कमी नजर आई है। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 13,750.4 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 13,492 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। पहली तिमाही के दौरान कंपनी की आय 1.98 लाख करोड़ रुपये रही जबकि इसके 1.97 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।
वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 22,163 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 21,757 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। पहली तिमाही के दौरान कंपनी की EBITDA मार्जिन 11.2% रही जबकि इसके 11% रहने का अनुमान था।
तिमाही आधार पर मुनाफा बढ़ा, आय घटी
कुल मिलाकर तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में इजाफा देखने को मिला। इसका मुनाफा बढ़कर 13,750.4 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 10,058 करोड़ रुपये रहा था।
Indian Oil Corporation Limited (IOCL) की आय तिमाही आधार पर घट गई। पहली तिमाही में कंपनी की आय 1.98 लाख करोड़ रुपये रही। जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की आय 2.02 करोड़ रुपये रही।
तिमाही आधार पर EBITDA और मार्जन दोनों बढ़ी
तिमाही आधार पर कंपनी के EBITDA में इजाफा देखने को मिला। इसका EBITDA बढ़कर 22,163 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का EBITDA 15,340 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी का EBITDA मार्जिन तिमाही आधार पर बढ़ गई। पहली तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 11.2% रही। जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 7.6% रही।
पहली तिमाही के दौरान कंपनी का GRMs तिमाही आधार पर $16/bbl से घटकर $8.34/bbl रहा।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)