Indian Oil Q3: मुनाफा 87% गिरकर 773 करोड़ रुपए पर रहा, आय 17% बढ़ी

Indian Oil Q3:इंडियन ऑयल के शेयर आज एनएसी पर पूरी तरह से सपाट होकर 81.75 रुपए के स्तर पर बंद हुए हैं। आज का इस स्टॉक का दिन का लो 81.15 रुपए और दिन का हाई 83.30 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 90.70 रुपए और 52 वीक लो 65.20 रुपए है

अपडेटेड Jan 31, 2023 पर 4:11 PM
Indian Oil Q3:कंपनी ने ये भी बताया है कि इस अंडर रिकवरी की भरपाई के लिए भारत सरकार ने अक्टूबर 2022 में 10801.00 करोड़ रुपये का एकमुश्त अनुदान स्वीकृत किया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Indian Oil Q3: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) ने 31 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने बताया है कि 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2022-2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 87.41 फीसदी की गिरावट के साथ 773.23 करोड़ रुपए पर रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 6143.08 करोड़ रुपए पर रहा था।

    कामकाजी आय सालाना आधार पर 16.51 फीसदी  बढ़ी

    दिसंबर तिमाही में इंडियन ऑयल की कामकाजी आय सालाना आधार पर 16.51 फीसदी की बढ़त के साथ 232303.20 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी की कामकाजी आय 199371. 75 करोड़ रुपए रही थी।


    एवरेज ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 21.08 डॉलर प्रति बैरल रही

    कंपनी ने बताया है कि अप्रैल-दिसंबर 2022 की अवधि में कंपनी की एवरेज ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM)21.08 डॉलर प्रति बैरल रही है। वहीं, अप्रैल-दिसंबर 2021 की अवधि में कंपनी की एवरेज ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 8.52 डॉलर प्रति बैरल रही थी। इनवेंटरी लॉस/ गेन को एडज्सट करने के बाद अप्रैल-दिसंबर 2022 की अवधि में कंपनी की कोर जीआरएम (core GRM) या करेंट प्राइस जीआरएम 20.55 डॉलर प्रति बैरल रही है। हालांकि कंपनी की तरफ से ये भी कहा गया है कि कुछ पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के मार्केटिंग मार्जिन में गिरावट के चलते GRM में बढ़त का फायदा नहीं मिल पाया है।

    GAIL पर कायम है ब्रोकरेज का विश्वास, कमजोर Q3 नतीजों का नहीं दिखा कोई निगेटिव असर

     एलपीजी की बिक्री में कम वसूली  का सामना करना पड़ा

    इंडियन ऑयल ने ये भी बताया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में और 31 दिसंबर 2022 को समाप्त 9 महीनों में कंपनी को घरेलू एलपीजी की बिक्री में कम वसूली (under recoveries) का सामना करना पड़ा है। जिससे कंपनी के नतीजे कमजोर रहे हैं। कंपनी ने ये भी बताया है कि इस अंडर रिकवरी की भरपाई के लिए भारत सरकार ने अक्टूबर 2022 में 10801.00 करोड़ रुपये का एकमुश्त अनुदान स्वीकृत किया। यह अनुदान अप्रैल-दिसंबर 2022 की अवधि के परिणामों में कामकाजी आय के तौर पर दिखाई गई है।

    सपाट बंद हुए शेयर

    इंडियन ऑयल के शेयर आज एनएसी पर पूरी तरह से सपाट होकर 81.75 रुपए के स्तर पर बंद हुए हैं। आज का इस स्टॉक का दिन का लो 81.15 रुपए और दिन का हाई 83.30 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 90.70 रुपए और 52 वीक लो 65.20 रुपए है। आज इस स्टॉक का वॉल्यूम 21751243 शेयरों का रहा। कंपनी का मार्केट कैप 115441 करोड़ रुपए है। ये स्टॉक 1 हफ्ते में 1.68 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 महीने में 6.86 फीसदी भागा है। तीन महीने में इस शेयर में 19.78 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, इस साल अब तक इस शेयर में 6.86 फीसदी की तेजी देखने को मिली। 1 साल में ये शेयर 2.06 फीसदी गिरा है। वहीं, 3 साल में इस शेयर ने 8.09 फीसदी रिटर्न दिया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।