Buzzing Stocks: गेल इंडिया (GAIL India) के तीसरी तिमाही के कमजोर नतीजों का इस स्टॉक पर कोई निगेटिव असर देखने को नहीं मिला है। आज के कारोबार में ये स्टॉक अपनी शुरुआती कमजोरी से उबरते हुए हरे निशान में आ गया है। आज के इंट्राडे कारोबार में ये शेयर 3 फीसदी तक भागा है। ब्रोकरेज हाउसेज का मानना है कि गेल इंडिया का शेयर इस समय काफी अच्छे भाव पर मिल रहा है। ऐसे में इस समय गेल इंडिया में एंट्री करने का बहुत अच्छा मौका है।
फिलहाल 02:25 बजे के आसपास ये शेयर 0.15 रुपए यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 95 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इस शेयर का दिन का हाई 97.80 रुपए का है। वहीं, इसका दिन का लो 94 रुपए का है। स्टॉक का 52 वीक लो 83 रुपए का और 52 वीक हाई 115.67 रुपए का है। स्टॉक का वॉल्यूम 18,459,519 शेयरों का और मार्केटकैप 62,496 करोड़ रुपए है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का कहना है कि ये स्टॉक इस समय अपने वन -ईयर लॉन्ग-टर्म P/E (प्राइस टू अर्निंग्स) एवरेज से करीब 27 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक को 115 रुपए के लक्ष्य के साथ ‘buy’रेटिंग दी है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि कंपनी ज्यादातर पाइपलाइन अब टैरिफ रिवीजन के दौर में हैं, ये स्टॉक के लिए एक बड़ा ट्रिगर साबित हो सकता है।
पिछले तीन महीनों में ये शेयर 6 फीसदी भागा है। वहीं, पिछले साल इसमें मुश्किल से कोई बढ़त देखने को मिली थी। हालांकि पिछले तीन साल में इस शेयर में 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है।
ICICI Securities ने तीसरी तिमाही के कमजोर नतीजों के चलते वित्तवर्ष 2023 और वित्तवर्ष 2024 के EPS अनुमान में 18 फीसदी और 13 फीसदी की कटौती कर दी है। साथ ही स्टॉक का टारगेट 9 फीसदी घटा कर 95 रुपए कर दी है। लेकिन ब्रोकरेज फर्म ने गेल पर अपनी "buy" कॉल बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि वॉल्यूम में मजबूती, हायर टैरिफ और गैस की कीमतों में नरमी आगे कंपनी के लिए पॉजिटिव फैक्टर्स का काम करेंगी।
विदेश ब्रोरकेज हाउस Jefferies ने GAIL को "hold" रेटिंग देते हुए इसके लिए 90 रुपए का टारगेट दिया है। जेफरीज का कहना है कंपनी का नियरटर्म अर्निंग आउटलुक अच्छा नहीं दिख रहा है। इसके अलावा उच्च लागत की वजह से टैरिफ में संभावित बढ़त का फायदा कुछ कम हो जाएगा। जेफरीज ने वित्तवर्ष 2023 और 2024 के लिए कंपनी के EBITDA अनुमान को घटाकर 24 फीसदी और 8 फीसदी कर दिया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।