IndusInd Bank बैंक के नेट प्रॉफिट में 33 पर्सेंट की बढ़ोतरी, NPA में भी गिरावट

अप्रैल-जून 2023 तिमाही में इंडसइंड बैंक का नेट प्रॉफिट 2,124 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी अवधि में इंडसइंड बैंक का नेट प्रॉफिट 1,631 करोड़ रुपये था। संबंधित अवधि में बैंक का ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट (NPA) 1.94 पर्सेंट रहा, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 2.3 पर्सेंट था। इस दौरान बैंक के नेट एनपीए में भी सुधार देखने को मिला

अपडेटेड Jul 18, 2023 पर 5:26 PM
BSE में मंगलवार को IndusInd Bank के शेयर 0.17 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1,390.30 रुपये पर बंद हुए।

अप्रैल-जून 2023 तिमाही में इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) का नेट प्रॉफिट 2,124 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान बैंक के प्रॉफिट में 33 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। पिछले साल की इसी अवधि में इंडसइंड बैंक का नेट प्रॉफिट 1,631 करोड़ रुपये था। बैंक का नेट प्रॉफिट CNBC TV-18 के अनुमानों के काफी करीब है, जिसमें प्रॉफिट 2,127 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।

इस दौरान बैंक की टोटल इनकम 28 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 12,939 करोड़ रुपये रही। इसमें 5,863 करोड़ की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी शामिल है। जून तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम में 18 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। पिछले साल की इसी अवधि में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 4,125 करोड़ रुपये थी।

संबंधित अवधि में बैंक का ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट (NPA) 1.94 पर्सेंट रहा, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 2.3 पर्सेंट था। इस दौरान बैंक के नेट एनपीए में भी सुधार देखने को मिला और यह 0.58 पर्सेंट रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 0.67 पर्सेंट था।

Patanjali Foods : एक महीने में 9% चढ़े शेयर, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय


जून तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 2 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 5,941 करोड़ रुपये रहा, जो फाइनेंशियल ईयर 2023 की चौथी तिमाही में 5,826 करोड़ रुपये था। इसी तरह, संबंधित अवधि मे बैंक का नेट एनपीए पिछली तिमाही के मुकाबले 1.9 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 1,747 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 3,830 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 13 पर्सेंट ज्यादा है।

बेसल-3 नॉर्म के मुताबिक, जून तिमाही में बैंक का कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 18.04 पर्सेंट रहा, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही (मार्च 2023) में यह आंकड़ा 17.86 पर्सेंट था। BSE में मंगलवार को बैंक के शेयर 0.17 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1,390.30 रुपये पर बंद हुए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।