Info Edge Q1 Result: जून तिमाही में मुनाफा 75% बढ़कर 259 करोड़, रेवेन्यू में 8% का उछाल; शेयर 5% तक चढ़ा

Info Edge Q1 Earnings: कुल कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 827.92 करोड़ रुपये हो गई। खर्चे 484.58 करोड़ रुपये के रहे, जो जून 2023 तिमाही में 450.78 करोड़ रुपये के थे। 9 अगस्त को Info Edge के शेयर में 5 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। पिछले एक साल में शेयर में 47 प्रतिशत की मजबूती आई है

अपडेटेड Aug 09, 2024 पर 3:00 PM
Story continues below Advertisement
Info Edge का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 676.7 करोड़ रुपये हो गया।

Info Edge June Quarter Result: naukri.com, jeevansathi.com, 99acres.com की मालिक इनफो एज (इंडिया) लिमिटेड का अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 75.6 प्रतिशत बढ़कर 258.85 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 147.4 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयरहोल्डर्स के लिए कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 46.8 प्रतिशत बढ़कर 232.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले यह 158.6 करोड़ रुपये था।

तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 676.7 करोड़ रुपये हो गया, जो जून 2023 तिमाही में 625.94 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि जून 2024 तिमाही में उसकी कुल कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 827.92 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 689.54 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान खर्चे 484.58 करोड़ रुपये के रहे, जो जून 2023 तिमाही में 450.78 करोड़ रुपये के थे।

कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन बढ़कर 32.8 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 32.2 प्रतिशत था। रिक्रूटमेंट बिजनेस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 5.6 प्रतिशत बढ़ा, जबकि नॉन रिक्रूटमेंट बिजनेस वर्टिकल्स 99acres, Jeevansathi और Shiksha से रेवेन्यू ग्रोथ क्रमश: 19.5 प्रतिशत, 34.7 प्रतिशत और 18.4 प्रतिशत रही।


Info Edge के शेयर में तेजी

9 अगस्त को Info Edge के शेयर में 5 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। शेयर सुबह बढ़त के साथ 7000 रुपये पर खुला और फिर 7249.95 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप 92600 करोड़ रुपये है। पिछले एक साल में शेयर में 47 प्रतिशत की मजबूती आई है।

जून 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 37.88 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 7,325 रुपये और निचला स्तर 3,973.15 रुपये है। इनफो एज के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Oil India Q1 Result: जून तिमाही में मुनाफा 44% बढ़ा, रेवेन्यू 46% बढ़कर ₹9350.89 करोड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।