Infosys Q3:देश का आईटी दिग्गज Infosys ने 31 दिसंबर 2021 के खत्म हुई तीसरी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी को 5,809 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुआ है। बता दें कि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 5,197 करोड़ रुपए पर रहा था।
तीसरी तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 23 फीसदी की बढ़त के साथ 31,867 करोड़ रुपए पर रही है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 25,927 करोड़ रुपए पर रही थी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 के लिए अपने आय अनुमान को 16.5-17.5 फीसदी से बढ़ाकर 19.5-20 फीसदी कर दिया है। तिमाही में आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी की आय में 7 फीसदी की तेजी आई है। इसी से प्रेरित होकर कंपनी में अपना रेवेन्यू गाइडेंस बढ़ाया है।
तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी के नतीजों पर नजर डालें तो कंपनी की आय पिछली तिमाही के 29,602 करोड़ रुपए से बढ़कर 31,867 करोड़ रुपए पर और मुनाफा मुनाफा 5,421 करोड़ रुपए से बढ़कर 5,809 करोड़ रुपए पर आ गया है। तीसरी में कंपनी की डॉलर आय तिमाही आधार पर 6.3 फीसदी बढ़ी है। तीसरी तिमाही में कंपनी CC रेवेन्यू ग्रोथ तिमाही आधार पर 7 फीसदी पर रही है। इसके 3.7 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था। CC रेवेन्यू ग्रोथ पिछली तिमाही के 6.3 फीसदी से बढ़कर 7 फीसदी रही है।
तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में इंफोसिस की एबिट 6972 करोड़ रुपए से बढ़कर 7484 करोड़ रुपए पर और एबिट मार्जिन 23.55 फीसदी से घटकर 23.5 फीसदी रही है। जबकि डॉलर आय दूसरी तिमाही के 399.8 करोड़ डॉलर से बढ़कर 425 करोड़ डॉलर पर रही है। वहीं, CC रेवेन्यू ग्रोथ दूसरी तिमाही के 6.3 फीसदी से बढ़कर 7 फीसदी पर रही है। Q3 में कंपनी ने 253 करोड़ डॉलर के बड़े डील साइन किए हैं। तीसरी तिमाही में एट्रीशन रेट (नौकरी छोड़ने वालों की दर) दूसरी तिमाही के 20.1 फीसदी से बढ़कर 25.5 फीसदी पर आ गई है।
नतीजों के आने के पहले आज यानी बुधवार को Infosys का शेयर NSE पर 1.09 फीसदी की तेजी के साथ 1,875 के स्तर पर बंद हुआ है। पिछले 1 साल में ये शेयर 36.65 फीसदी बढ़ा है। वहीं, इसी अवधि में Nifty IT index24.75 फीसदी बढ़ा है।