Get App

IRCTC Q4 results: नेट प्रॉफिट 2% बढ़ा, रेवेन्यू में 20% का उछाल, डिविडेंड का ऐलान

IRCTC march quarter results: रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि इसका रेवेन्यू 20 फीसदी बढ़कर 1154.8 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 965 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी का EBIDTA 3.4 फीसदी बढ़कर 402.96 करोड़ रुपये रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2024 पर 9:41 PM
IRCTC Q4 results: नेट प्रॉफिट 2% बढ़ा, रेवेन्यू में 20% का उछाल, डिविडेंड का ऐलान
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने आज 28 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने आज 28 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर दो फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने इस अवधि में 284.2 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 278.8 करोड़ रुपये था। इस बीच आज कंपनी के शेयरों में 1.60 फीसदी की गिरावट देखी गई है। यह स्टॉक BSE पर 1082.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने मार्केट क्लोज होने के बाद नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मार्केट कैप 86,616 करोड़ रुपये है।

IRCTC का रेवेन्यू 20% बढ़ा

ऑनलाइन टिकट के साथ ही ट्रेनों में फूड सर्विसेज मुहैया करने वाली कंपनी ने 28 मई को रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि इसका रेवेन्यू 20 फीसदी बढ़कर 1154.8 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 965 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी का EBIDTA 3.4 फीसदी बढ़कर 402.96 करोड़ रुपये रहा। EBIDTA मार्जिन एक साल पहले की समान अवधि के 36.8 फीसदी की तुलना में 34.89 फीसदी रहा।

अनुमान से कमजोर रहे IRCTC के नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें