Get App

JK Paper Q1 Results: नेट प्रॉफिट 18% की बढ़ोतरी के साथ 313 करोड़ रुपये रहा

फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 16 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 1,664 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले फाइनेंशयल ईयर की इसी अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 1,430 करोड़ रुपये था। पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी के रेवन्यू में 3.2 पर्सेंट की गिरावट रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2023 पर 5:24 PM
JK Paper Q1 Results: नेट प्रॉफिट 18% की बढ़ोतरी के साथ 313 करोड़ रुपये रहा
BSE में 24 जुलाई को जेके पेपर का शेयर 4 पर्सेंट की गिरावट के साथ 313 रुपये पर बंद हुआ।

जून तिमाही में पेपर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी जेके पेपर लिमिटेड (JK Paper Limited) के नेट प्रॉफिट मे 18 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान, कंपनी का मुनाफा 313 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 264 करोड़ रुपये था। पिछली तिमाही के लिहाज से देखा जाए, तो कंपनी के प्रॉफिट में 10 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। इससे पिछली तिमाही में जेके पेपर लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 284 करोड़ रुपये था।

फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 16 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 1,664 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले फाइनेंशयल ईयर की इसी अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 1,430 करोड़ रुपये था। पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी के रेवन्यू में 3.2 पर्सेंट की गिरावट रही। मार्च 2023 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1,719 करोड़ रुपये था।

BSE में 24 जुलाई को कंपनी का शेयर 4 पर्सेंट की गिरावट के साथ 313 रुपये पर बंद हुआ था। जेके पेपर को पेपर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की प्रमुख कंपनी माना जाता है और कॉपियर पेपर, पैकेजिंग बोर्ड और स्पेश्यलिटी पेपर्स जैसे प्रॉडक्ट्स के प्रॉडक्शन में इसे विशेषज्ञता हासिल है। कंपनी की भारत में कई यूनिट्स मौजूद हैं और वह पैकेजिंग, प्रिटिंग, पब्लिशिंग और स्टेशनरी आदि इंडस्ट्री से जुड़ी है। ब्रांडेड कॉपियर सेगमेंट में कंपनी की 30 पर्सेंट हिस्सेदारी है और इसकी कुल प्रॉडक्शन क्षमता 7,61,000 टन सालाना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें