मार्च 2024 तिमाही में जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 56 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 169.33 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 108.38 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी के प्रॉफिट में 23.35 पर्सेंट गिरावट रही। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 220.92 करोड़ रुपये था।
