JSW Steel Q1 results: शुद्ध मुनाफा 189% बढ़कर हुआ 2,428 करोड़ रुपये, आय में 10.3% का इजाफा

JSW Steel ने आज शुक्रवार 21 जुलाई को अपनी 30 जून को समाप्त तिमाही के लिए नतीजे का ऐलान कर दिया। कंपनी का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 189.3 प्रतिशत बढ़कर 2,428 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में मुनाफा 839 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय पिछले साल के समान तिमाही में 38,086 करोड़ रुपये से 10.3 प्रतिशत बढ़कर 42,213 करोड़ रुपये हो गई

अपडेटेड Jul 21, 2023 पर 12:50 PM
JSW Steel की क्षमता फिलहाल 28 मिलियन टन है। कंपनी के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने कहा कि अगले साल यह क्षमता 37 मिलियन टन हो जाएगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    JSW Steel Q1FY24 results: स्टील सेक्टर की दिग्गज कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) ने आज यानी कि शुक्रवार 21 जुलाई को अपनी 30 जून को समाप्त तिमाही के लिए नतीजे जारी कर दिये हैं। पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 189.3 प्रतिशत बढ़कर 2,428 करोड़ रुपये हो गया। जो पिछले साल की समान तिमाही में 839 करोड़ रुपये था। इस अवधि के दौरान ऑपरेशंस से कंपनी की आय पिछले साल के 38,086 करोड़ रुपये से 10.3 प्रतिशत बढ़कर 42,213 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि, जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 31 मार्च को खत्म हुई पिछली तिमाही के 3,741 करोड़ रुपये से कम रहा।

    सालाना आधार पर पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA बढ़कर 7,046 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का EBITDA 4,309 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी की EEBITDA मार्जिन 11.3% से बढ़कर 16.7% रही।

    जेएसडब्ल्यू स्टील ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कंसोलिडेटेड स्टील उत्पादन 11 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 6.43 MTरहा। पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून अवधि के दौरान जेएसडब्ल्यू स्टील ने 5.77 मिलियन टन (MT) स्टील का उत्पादन किया था।


    गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, चारों स्टॉक्स खरीदने से होगी कमाई

    इससे पहले कंपनी के चेयरमैन सज्जन जिंदल (Sajjan Jindal ) ने कहा था कि वह अगले तीन साल में कंपनी अपनी क्षमता लगभग दोगुनी कर 50 मिलियन टन करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी पूरे 50 मिलियन टन उत्पादन को चालू करने के लिए बिजली के रिन्यूएबल स्रोतों को शिफ्ट करने का भी लक्ष्य बना रही है।

    फिलहाल JSW Steel की क्षमता 28 मिलियन टन है और जिंदल के मुताबिक अगले साल यह 37 मिलियन टन हो जाएगी।

    जिंदल ने कहा, "जेएसडब्ल्यू स्टील के रूप में हम शायद दुनिया की पहली स्टील कंपनी होंगे जो 50 मिलियन टन क्षमता वाली होगी। हम ये योजना बना रहे हैं कि कंपनी 100 प्रतिशत रिन्यूएबल एनर्जी पर काम करेगी।"

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।