कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन इंफोसिस, HUL और रिलायंस जैसे दिग्गजों ने बाजार पर दबाव बनाया। निफ्टी करीब 2 सौ प्वाइंट फिसल गया। इसके साथ ही बीएसई का सेंसेक्स में भी 675 प्वाइंट की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। वहीं बैंक शेयरों में भी ऊपरी स्तरों से दबाव बना। ऐसे बाजार में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने मारुति सुजुकी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने श्रीराम फाइनेंस में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा राजेश सातपुते ने डिवीज लैब्स पर दांव लगाया। जबकि आशीष माहेश्वरी ने टेक्समैको रेल पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Maruti Suzuki
प्रशांत सावंत ने Maruti Suzuki के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 9900 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 250 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 390 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 170 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
चंदन तापड़िया ने Shriram Finance पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Shriram Finance में 1858 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1920 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1810 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Divis Labs
राजेश सातपुते ने Divis Labs पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Divis Labs में 3707 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3780 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3665 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Texmaco Rail
आशीष माहेश्वरी ने मिडकैप सेगमेंट से Texmaco Rail का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Texmaco Rail के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 85 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर लंबी अवधि में 100 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )