JSW Steel Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 64% घटकर ₹867 करोड़ पर आया, रेवेन्यू रहा सपाट

JSW Steel Q1 results: जेएसडब्ल्यू स्टील ने शुक्रवार 19 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 64 फीसदी घटकर 867 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बताया कि एक्सपोर्ट मार्केट में कम रियलाइजेशन और चाइनीज स्टील से कड़े कॉम्पिटीशन के चलते उसके मुनाफे पर असर पड़ा

अपडेटेड Jul 19, 2024 पर 6:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
JSW Steel Q1 results: कंपनी का जून तिमाही में रेवेन्यू मामूली रूप से बढ़कर 42,943 करोड़ रुपये रहा

JSW Steel Q1 Results: जेएसडब्ल्यू स्टील ने शुक्रवार 19 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 64 फीसदी घटकर 867 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बताया कि एक्सपोर्ट मार्केट में कम रियलाइजेशन और चाइनीज स्टील से कड़े कॉम्पिटीशन के चलते उसके मुनाफे पर असर पड़ा। यहां तक कि कच्चे माल की लागत में कमी के बावजूद उसका मुनाफा घटा है। JSW Steel ने बताया कि जून तिमाही में उसका रेवेन्यू 42,943 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 42,213 करोड़ रुपये था।

मनीकंट्रोल की ओर से ब्रोकरेज के बीच कराए एक पोल में, कंपनी के मुनाफे के तिमाही आधार पर 29 फीसदी और सालाना आधार पर 61 फीसदी घटकर 921 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था। वहीं कंपनी के कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू के तिमाही आधार पर 3.5 फीसदी घटकर और सालाना आधार पर 5.77 फीसदी बढ़कर 44,651 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था।

घरेलू बाजार में कमोडिटी की सप्लाई में बढ़ोतरी देखी गई है। एनालिटिक्स फर्म स्टीलॉर्बिस के मुताबिक, कुछ मिलों ने अप्रैल-मई की अवधि के दौरान समय से पहले रखरखाव बंद कर दिया, जिससे जून के महीने में अतिरिक्त सप्लाई हुई। इसके अलावा, इंडस्ट्रियल ग्राहकों ने कमोडिटी को सस्ती दरों पर बुक किया, जिससे पर्याप्त मात्रा में बिना बिके सप्लाई हुई।


कंपनी ने कहा, "स्टील एक्सपोर्ट तिमाही आधार पर 51.1 फीसदी और सालाना आधार पर 35.8 फीसदी गिरकर 14.9 लाख टन रह गया। वित्त वर्ष 2024 की तरह वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में भी भारत स्टील का शुद्ध आयातक बना रहा। विशेष रूप से चीन और FTA देशों से बढ़े आयात ने घरेलू स्टील इंडस्ट्री के लिए चुनौती पेश की है।"

NSE पर कंपनी के शेयर 18 जुलाई को 4.68 फीसदी की गिरावट के साथ 887.90 रुपये के भाव पर बंद हुए। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन लगभग सपाट रहा। वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को 12 फीसदी का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें- इस खुलासे के बावजूद 4% फिसला HAL, क्या खत्म हो गया डिफेंस स्टॉक्स का दम?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।