Karnataka Bank Q1 Results: बैंक का शुद्ध मुनाफा 224% बढ़कर हुआ 371 करोड़ रुपये, एसेट क्वालिटी में दिखा सुधार

Karnataka Bank का अप्रैल-जून वित्त वर्ष 2024 तिमाही के लिए शुद्ध मुनाफा 224 प्रतिशत की भारी वृद्धि के साथ 371 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा 114 करोड़ रुपये रहा था। कर्नाटक बैंक की NII 18.6 प्रतिशत बढ़कर 815 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की पहली तिमाही में NII 687 करोड़ रुपये रही थी

अपडेटेड Aug 03, 2023 पर 4:39 PM
Karnataka Bank का शुद्ध नॉन परफॉर्मिंग एसेट पहली तिमाही में पिछले साल के 2.16 प्रतिशत की तुलना में गिरकर 1.43 प्रतिशत हो गया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    प्राइवेट सेक्टर के बैंक कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने 3 अगस्त को अप्रैल-जून वित्त वर्ष 2024 तिमाही के लिए शुद्ध मुनाफे में 224 प्रतिशत की भारी वृद्धि के साथ 371 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। पिछले साल की समान तिमाही में बैंक का मुनाफा 114 करोड़ रुपये रहा था। कर्नाटक बैंक ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि शुद्ध ब्याज आय (NII) 18.6 प्रतिशत बढ़कर 815 करोड़ रुपये हो गई। जो पिछले साल की समान तिमाही में 687 करोड़ रुपये थी। मैंगलोर स्थित बैंक का ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट पिछले वर्ष के 4.03 प्रतिशत की तुलना में घटकर 3.68 प्रतिशत हो गया।

    बैंक का शुद्ध नॉन परफॉर्मिंग एसेट (NNPAs) पिछले साल के 2.16 प्रतिशत की तुलना में गिरकर 1.43 प्रतिशत हो गया।

    बैंक का कुल डिपॉजिट पिछले साल के 80,577 करोड़ रुपये से 8 प्रतिशत बढ़कर 86,960 करोड़ रुपये हो गया। बैंक का चालू खाता और बचत खाता (CASA) 32.8 प्रतिशत से घटकर 32.2 प्रतिशत हो गया।


    बैंक का एडवांसेज बढ़ा

    एडवांसेज पर बैंक ने 5.4 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की। अप्रैल-जून FY24 तिमाही में एडवांसेज 58,359 करोड़ रुपये से बढ़कर 61,489 करोड़ रुपये हो गया।

    HPCL के नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउसेज की स्टॉक पर क्या है निवेश रणनीति

    इससे पहले Karnataka Bank के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीकृष्णन एच (Srikrishnan H, Managing Director and Chief Executive Officer (MD & CEO) ने मनीकंट्रोल को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा था कि बैंक की रिटेल, कृषि और MSME सेगमेंट में मजबूत मांग है।

    श्रीकृष्णन ने कहा, "इनके साथ-साथ, हमने सोने पर कर्ज लेन में वृद्धि देखी है। हम डिजिटल गोल्ड लोन के अवसर तलाश रहे हैं और कुछ साझेदारियों की कोशिश कर रहे हैं।"

    उन्होंने यह भी कहा कि बैंक मुख्य रूप से अपने डिजिटल चैनलों के माध्यम से इन क्षेत्रों में आक्रामक रूप से कारोबार बढ़ाने करने पर विचार करेगा।

    कर सकते है को-लेंडिंग पार्टनरशिप 

    श्रीकृष्णन ने कहा, "इसके अलावा, हम स्टार्टअप और माइक्रोफाइनेंस ग्राहकों को लोन देने के लिए को-लेंडिंग पार्टनरशिप पर काम करने पर भी विचार कर सकते हैं।"

    3 अगस्त को बैंक का शेयर बीएसई पर दोपहर 3.03 बजे 211.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था। जो पिछले दिन के बंद से 3.62 प्रतिशत अधिक है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।