HPCL के नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउसेज की स्टॉक पर क्या है निवेश रणनीति

HPCL पर नोमुरा ने रेटिंग का डाउनग्रेड करके न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने शेयर का लक्ष्य 270 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इसका रिफाइनिंग आउटलुक मजबूत बना हुआ है। वहीं इन्होंने FY24 के लिए स्टैंडअलोन EBITDA अनुमान को 48% तक बढ़ाया। इसके साथ ही मोटे तौर पर FY25 के लिए EBITDA अनुमान को बरकरार रखा है

अपडेटेड Aug 03, 2023 पर 11:55 AM
HPCL पर जेफरीज ने अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने शेयर का लक्ष्य 225 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    HPCL share price: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) को वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही 6765.5 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ। जबकि सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी को पिछले साल की समान अवधि में 8557 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। तिमाही आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 87.5 प्रतिशत बढ़ा। मार्च तिमाही में इसे 3,608 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। पहली तिमाही में HPCL की आय मामूली गिरावट के साथ 1.18 लाख करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में आय 1.21 लाख करोड़ रुपये रही थी। ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के स्टॉक पर न्यूट्रल और अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है।

    BROKERAGES ON HPCL

    Nomura On HPCL

    नोमुरा ने एचपीसीएल के स्टॉक पर रेटिंग का डाउनग्रेड करके न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 270 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि मजबूत मार्केटिंग मार्जिन आंशिक रूप से रिफाइनिंग मार्जिन कम रहने से ऑफसेट होता है। इसका रिफाइनिंग आउटलुक मजबूत बना हुआ है। हालांकि मार्केटिंग थीसिस फेड हो रही है। वहीं इन्होंने FY24 के लिए स्टैंडअलोन EBITDA अनुमान को 48% तक बढ़ाया। इसके साथ ही मोटे तौर पर FY25 के लिए EBITDA अनुमान को बरकरार रखा है।


    TITAN COMPANY का स्टैंटअलोन मुनाफा घटने के बाद ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक को खरीदें या बेचें

    Jefferies On HPCL

    जेफरीज ने एचपीसीएल के स्टॉक पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 225 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मार्केटिंग में बेहतर प्रॉफिटैब्लिटी और अनुमान से कम रिफाइनिंग के साथ EBITDA 11% आगे रहा है। रूसी क्रूड डिस्काउंट की वजह से कंपनी के नतीजे बेहतर रहे। इस वैल्यूएशन ऐतिहासिक औसत से ऊपर बने रहने के कारण स्टॉक पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग को बनाए रखा है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।