Kotak Bank Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 50.62% बढ़कर 4,150 करोड़ रुपये, NII में 33% का इजाफा

Kotak Mahindra Bank Q1 Results: कोटक महिंद्रा बैंक का जून तिमाही में कंसॉलिडेटेड मुनाफा 50.62 प्रतिशत बढ़कर 4,150.19 करोड़ रुपये रहा। मुनाफे में बढ़ोतरी के पीछे मुख्य कारण नेट इंटरेस्ट इनकम में तेज उछाल और एसेट क्वालिटी में सुधार रहा। स्टैंडअलोन आधार पर बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 66.7 प्रतिशत बढ़कर 3,452.30 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Jul 22, 2023 पर 2:52 PM
कोटक महिंद्रा बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) जून तिमाही में 33% बढ़कर ₹6,234 करोड़ रहा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Kotak Mahindra Bank Q1 Results: कोटक महिंद्रा बैंक ने शनिवार 22 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2023) के नतीजे जारी किए। बैंक ने बताया कि जून तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड मुनाफा 50.62 प्रतिशत बढ़कर 4,150.19 करोड़ रुपये रहा। मुनाफे में बढ़ोतरी के पीछे मुख्य कारण नेट इंटरेस्ट इनकम में तेज उछाल और एसेट क्वालिटी में सुधार रहा। बैंक ने बताया कि स्टैंडअलोन आधार पर उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 66.7 प्रतिशत बढ़कर 3,452.30 करोड़ रुपये रहा। यह एनालिस्ट्स की अनुमानों से भी अधिक हैं, जिन्होंने मुनाफे के 53 प्रतिशत बढ़कर 3,182 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद जताई थी।

    इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन आधार पर शुद्ध मुनाफा 3,495.59 करोड़ रुपये रहा था।

    इंटरेस्ट इनकम

    कोटक महिंद्रा बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) जून तिमाही में सालाना आधार पर 33 प्रतिशत बढ़कर 6,234 करोड़ रुपये हो गया। वहीं इसका नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) जून तिमाही में 5.57 प्रतिशत रहा।


    एडवांसेज और डिपॉजिट

    कोटक महिंद्रा बैंक का जून तिमाही में औसत करेंट अकाउंट डिपॉजिट 8 प्रतिशत बढ़कर 59,431 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 55,081 करोड़ रुपये था। हालांकि औसत सेविंग अकाउंट डिपॉजिट एक साल पहले इसी अवधि में रहे 1.22 लाख करोड़ रुपये से थोड़ा कम होकर 1.2 लाख करोड़ रुपये रहा। औसत फिक्स्ड डिपॉजिट एक साल पहले के 1.30 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 40 प्रतिशत बढ़कर 1.82 लाख करोड़ रुपये रहा

    यह भी पढ़ें- Yes Bank Q1 Results: जून तिमाही में 10% बढ़ा मुनाफा, अब इस टारगेट पर लगाएं पैसे

    बैंका का CASA रेशियो जून तिमाही में 49.0 प्रतिशत रहा। बैंक ने कहा कि उसका एडवांसेज सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 3.37 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2.83 लाख करोड़ रुपये था।

    एसेट क्वालिटी

    कोटक महिंद्रा बैंक का एसेट क्वालिटी जून में बेहतर हुआ है। ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स ( Gross NPA) जून तिमाही में घटकर 1.75 प्रतिशत पर आ गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2.27 प्रतिशत था। वहीं शुद्ध एनपीए (Net NPA) 0.43 प्रतिशत रहा, जो इसकी पिछली तिमाही में 0.41 प्रतिशत और एक साल पहले इसी तिमाही में 0.69 प्रतिशत था।

    राशि के आधार पर, बैंक का ग्रॉस NPA 30 जून को 5,909 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 6,379 करोड़ रुपये था। वहीं इसकी ठीक पिछली तिमाही में बैंक का ग्रॉस NPA करीब 5,768 करोड़ रुपये था।

    रिकवरी और अपग्रेड 692 करोड़ रुपये रहा। निवेशकों को दिए गए एक प्रजेंटेशन के मुताबिक, अप्रैल-जून तिमाही के लिए प्रोविजंस और आकस्मिक खर्च एक साल पहले की तिमाही में 23 करोड़ रुपये के मुकाबले 365 करोड़ रुपये था। बैंक का प्रोविजन कवरेज रेशियो 78 प्रतिशत था, जो एक साल पहले की अवधि से काफी अधिक है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।