KPIT Technologies Q1 results: मुनाफे में 53% का इजाफा, रेवन्यू में 60% की बढ़ोत्तरी

KPIT Technologies का वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए शुद्ध मुनाफा सालाना 53.37 प्रतिशत बढ़कर 134.43 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा 20.48 प्रतिशत बढ़ गया। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवन्यू पिछले वर्ष की तुलना में 60 प्रतिशत और पिछली तिमाही की तुलना में 7.89 प्रतिशत बढ़कर 1,097 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Jul 25, 2023 पर 4:34 PM
KPIT Technologies ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रत्येक 10 रुपये के इक्विटी शेयर पर 2.65 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    KPIT Technologies Share Price : केपीआईटी टेक्नोलॉजीज (KPIT Technologies) का 30 जून को समाप्त पहली तिमाही के लिए शुद्ध मुनाफा सालाना 53.37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 134.43 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी एक एक ऑटो उद्योग-केंद्रित सॉफ्टवेयर और इंजीनियरिंग फर्म है। इसके मुनाफे में यह मजबूत वृद्धि ऐसे समय में आई है जब आईटी सेवा सेक्टर कुल मिलाकर विभिन्न आर्थिक बाधाओं का सामना कर रहा है। बीएसई फाइलिंग के अनुसार कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछली तिमाही से 20.48 प्रतिशत बढ़ गया। जबकि ऑपरेशन से इसका कंसोलिडेटेड रेवन्यू पिछले वर्ष की तुलना में 60 प्रतिशत और पिछली तिमाही की तुलना में 7.89 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2024 की जून तिमाही में 1,097 करोड़ रुपये हो गया।

    इस अवधि के लिए कंपनी की ऑर्डर बुक 1900 करोड़ डॉलर रही। इसमें स्ट्रटेजिक अकाउंट्स, मिडलवेयर और आर्किटेक्चर, इलेक्ट्रिक पावरट्रेन और कनेक्टेड वाहन शामिल थे।

    भौगोलिक रूप से देखें तो कंपनी की सालाना ग्रोथ का नेतृत्व यूके और यूरोप ने किया। इसमें 105 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। इसके बाद अमेरिका में 41 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई और शेष विश्व में 26 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली।


    Q1 के लिए EBIT मार्जिन Q4FY23 के 14.9 प्रतिशत से बढ़कर 15.9 प्रतिशत हो गया। कंपनी की प्रति शेयर मूल आय (EPS) जून तिमाही में बढ़कर 4.95 रुपये हो गई, जो मार्च तिमाही में 4.13 रुपये थी।

    JUBILANT FOOD Q1 RESULT: कंसोलिडेटेड मुनाफा घटकर हुआ 28.9 करोड़, आय बढ़कर हुई 1,334.5 करोड़ रुपये

    CEO और MD किशोर पाटिल ने कहा ऑल-राउंड रहा प्रदर्शन

    केपीआईटी टेक्नोलॉजीज के सह-संस्थापक, सीईओ और एमडी किशोर पाटिल (Kishor Patil, Co-founder, CEO, and MD of KPIT Technologies) ने कहा, “हमने साल की शुरुआत सकारात्मक तरीके से की है। कंपनी ने मजबूत पहली छमाही की हमारी उम्मीदों के अनुरूप बढ़िया ऑल-राउंड प्रदर्शन किया है। हमारे लिए अवसर मजबूत बने हुए हैं क्योंकि मोबिलिटी प्लेयर्स इलेक्ट्रिफिकेशन, व्हीकर ऑटोनॉमी, कनेक्टिविटी और पर्सनलाइजेशन के क्षेत्रों में नई टेक्नोलॉजीज में निवेश करना जारी रखे हैं।

    उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास एक अच्छी पाइपलाइन है और पिछले साल घोषित मेगा रणनीतिक प्रतिबद्धताओं से थोड़ा आगे हैं। इससे हमें मध्यम अवधि के लिए उचित आउटलुक मिलता है। हम वित्त वर्ष 2024 के लिए रेवन्यू ग्रोथ और ऑपरेटिंग मार्जिन के अपने घोषित आउटलुक तक पहुंचने के प्रति आश्वस्त हैं।"

    वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 26.5 प्रतिशत डिविडेंड का ऐलान

    कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रत्येक 10 रुपये के इक्विटी शेयर पर 2.65 रुपये (26.5 प्रतिशत) फाइनल डिविडेंड की भी घोषणा की।

    नतीजे घोषित होने के दिन KPIT Technologies के शेयर एनएसई पर 3.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,091.80 रुपये पर कारोबार करते नजर आये। जबकि आज बाजार के बंद होने के समय शेयर 0.02 प्रतिशत या 0.20 रुपये गिरकर 1056.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।