Larsen & Toubro Q2 Results: कंसोलिडेटेड मुनाफा 22.5% बढ़कर 2229 करोड़ रुपये, आय में 23% का इजाफा

इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (Larsen & Toubro (L&T) का सालाना आधार पर सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 22.5% बढ़कर 2,229 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Oct 31, 2022 पर 6:00 PM
L&T की आय में भी सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 23% का इजाफा नजर आया। वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में Larsen & Toubro की आय बढ़कर 42,763 करोड़ रही
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Larsen & Toubro Q2 Results: शेयर बाजार की दिग्गज इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनियों में शामिल लार्सन एंड टूब्रो (Larsen & Toubro (L&T) ने आज 31 अक्टूबर को अपने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किये। कंपनी के कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर 22.5% की बढ़त देखने को मिली। सितंबर में L&T का मुनाफा बढ़कर 2,229 करोड़ रुपये हो गया। ये अनुमान से ज्यादा रहा क्योंकि सीएनबीसी टीवी-18 के पोल मुताबिक सितंबर तिमाही में मुनाफा 2,185 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। Larsen & Toubro की आय में भी वृद्धि देखने को मिली। सालाना आधार पर कंपनी की आय 23% बढ़कर 42,763 करोड़ रुपये रही जबकि सीएनबीसी टीवी-18 के पोल मुताबिक इसके 38,500 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।

    Larsen & Toubro का सालाना आधार पर सितंबर तिमाही में EBITDA 4,899.4 करोड़ रुपये रहा। जबकि इसके 4,350 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी की मार्जिन 11.46% रही जबकि इस दौरान मार्जिन 11.3% रहने का अनुमान लगाया गया था।

    कंपनी के ऑर्डर इनफ्लो में देखी गई वृद्धि Q1 में हुई 57% वृद्धि की तुलना में बहुत कम रही। कंपनी के अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर की हिस्सेदारी में भी गिरावट देखने को मिली। वैश्विक व्यापक आर्थिक मंदी के प्रभाव के चलते कंपनी के ऑर्डर में कमी देखने को मिली।


    BHARTI AIRTEL Q2 Result: मुनाफा 2145 करोड़, आय बढ़कर हुई 34,530 करोड़ रुपये

    दूसरी तिमाही के दौरान कंसोलिडेटेड ऑर्डर इनटेक 23% बढ़कर 51,914 करोड़ रुपये हो गया। वहीं कंपनी के कुल ऑर्डर फ्लो में अंतरराष्ट्रीय बाजारों का 33% हिस्सा रहा। 30 सितंबर तक कंपनी की कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक 3.72 लाख करोड़ रुपये रही। इसमें कंपनी के अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर की हिस्सेदारी 28% रही।

    इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की दिग्गज कंपनी ने रिलीज जारी करके कहा "प्राइवेट सेक्टर बड़े के निवेश में लगातार जारी भू-राजनीतिक और वैश्विक आर्थिक अशांति के कारण देरी हो सकती है।" कंपनी मानती है कि वैश्विक आर्थिक आउटलुक पर नकारात्मक जोखिमों का साया मंडरा रहा है। लेकिन कंपनी अपने घरेलू बाजार के प्रति आश्वस्त है। L&T ने कहा 'घरेलू खपत की मांग जारी रहना नए निवेश के लिए शुभ संकेत है।'

    वित्त वर्ष 2023 की सितंबर तिमाही के लिए कंपनी का कंसोलिडेटेड ऑपरेटिंग मुनाफा सालाना आधार पर 22.6% बढ़कर 4,899.4 करोड़ रुपये हो गया। जबकि कंपनी की मार्जिन मामूली रूप से 3 बेसिस प्वाइंट गिरकर 11.46% हो गई।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।