L&T Infotech Q1 Results | मुनाफा 28% बढ़कर 633 करोड़ रुपये पर पहुंचा

पहली तिमाही के दौरान कंपनी के पिछले 12 महीने की एट्रिशन रेट में हल्की गिरावट देखने को मिली है औऱ यह पिछली तिमाही की तुलना में 24 फीसदी से घटकर 23.8 फीसदी पर आ गई है

अपडेटेड Jul 14, 2022 पर 4:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटड प्रॉफिट सालाना आधार पर 27.64 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 633.50 करोड़ रुपये पर आ गया है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 496.30 करोड़ रुपये पर रहा था।

L&T Infotech Q1 Results: L&T Infotech ने 14 जुलाई को जून 2022 में खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के नतीजे पेश कर दिए है। कंपनी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटड प्रॉफिट सालाना आधार पर 27.64 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 633.50 करोड़ रुपये पर आ गया है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 496.30 करोड़ रुपये पर रहा था।

वहीं तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी का मुनाफा लगभग सपाट रहा है। बता दें कि 31 मार्च 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा `637.5 करोड़ रुपये पर रहा था।

इसी तरह चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार 30.26 फीसदी की बढ़त के साथ 4,522.8 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 3,462.5 करोड़ रुपये पर रही थी।


कंपनी ने यह भी बताया है कि पहली तिमाही में उसकी कॉस्ट्रेंट करेंसी रेवेन्यू में सालाना आधार पर 26.6 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है ।

Hindustan Zinc का शेयर 5% भागा, डिविडेंड के ऐलान ने भरा जोश

पहली तिमाही में कंपनी के ग्राहकों की सूची में ग्लोबल फ्यूचर 500 सूची में शामिल 4 कंपनियां उसकी ग्राहक सूची में शामिल हुई है। इसके साथ ही कंपनी के ग्राहकों की सूची में शामिल कुल Global Fortune 500 कंपनियों की संख्या 77 हो गई है।

कंपनी ने बताया है कि चौथी तिमाही में उसको कुल 7.9 करोड़ डॉलर के नए कॉन्ट्रैक्ट मिले है। 30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में कंपनी की एबिटडा मार्जिन तिमाही आधार पर 19.7 फीसदी से घटकर 18.4 फीसदी पर रही है जबकि यह पिछले साल की पहली तिमाही में 18.7 फीसदी पर रही थी। वहीं एबिट मार्जिन सालाना आधार पर 16.4 फीसदी से घटकर 16 पर आ गई है। जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी की एबिट मार्जिन 17.3 फीसदी पर रही थी।

पहली तिमाही के दौरान कंपनी के पिछले 12 महीने की एट्रिशन रेट में हल्की गिरावट देखने को मिली है औऱ यह पिछली तिमाही की तुलना में 24 फीसदी से घटकर 23.8 फीसदी पर आ गई है। जून तिमाही में कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 48,766 थी जो कि मार्च तिमाही में 46,648 थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।