Hindustan Zinc share price Today: वेदांता के स्वामित्व वाली कंपनी Hindustan Zinc के शेयरों में 14 जुलाई के शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी का उछाल देखने को मिला। बता दें कि अभी कल ही कंपनी ने 21 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था। इस ऐलान के चलते ही आज इस शेयर में तेजी आती दिखी है।
Hindustan Zinc के बोर्ड ने 13 जुलाई को हुई अपनी मीटिंग में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 21 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि वह इस अंतरिम डिविडेंड के तौर पर शेयरधारकों को 8,873.17 करोड़ रुपये देगी। इस डिविडेंड के भुगतान के लिए 21 जुलाई 2022 रिकॉर्ड डेट होगी।
शेयर की चाल पर नजर डालें तो 11.10 बजे के आसपास एनएसई पर 12.30 रुपये यानी 4.51 फीसदी की बढ़त के साथ 284 रुपये के स्तर पर कारोबार हो रहा है। स्टॉक का दिन का हाई 287.85 रुपये है जबकि दिन का लो 280.00 रुपये पर है। स्टॉक का 52 वीक हाई 408.60 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 242.05 रुपये पर है। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 3,521,902 है। कंपनी का मार्केट कैप 119,956 करोड़ रुपये पर है।
गौरतलब है कि अंतराष्ट्रीय बाजार में जिंक औऱ दूसरे मेटल की कीमतों में गिरावट के बावजूद इस स्टॉक में अब तक आई गिरावट तुलनात्मक रुप से कम रही है। इस साल अब तक इस शेयर में अब तक करीब 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है जबकि जिंक की कीमतें अप्रैल के अपने पीक से अब तक 36 फीसदी टूट चुकी है।
एनालिस्ट इस स्टॉक को लेकर मिले-जुले विचार रखते है। इनमें से कुछ का कहना है कि कंपनी का वैल्यूएशन पूरी तरफ से जिंक की इंटरनेशनल प्राइस पर आधारित है।
दूसरी तरफ कंपनी के प्रबंधन ने कहा है कि वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का प्रोडक्शन ग्रोथ सपाट रह सकता है। मोतीलाल ओसवाल ने जारी अपने रिपोर्ट में कहा कि कंपनी के प्रबंधन ने कंपनी के लागत ढ़ांचे में बढ़ोतरी का गाइडेंस दिया है। जो इस स्टॉक के लिए निगेटिव है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)