LTIMindtree Q4 Results : आईटी सेक्टर की कंपनी LTIMindtree ने आज 24 अप्रैल को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 1.2 फीसदी घट गया है। कंपनी ने इस अवधि में 1,100 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 5.9 फीसदी की कमी आई है। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट मनीकंट्रोल के 1,143.13 करोड़ रुपये के अनुमान से काफी कम है। कंपनी के शेयरों में आज 0.23 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 4732.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
